|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
बढ़ सकते हैं डीजल और पेट्रोल के दाम
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि वह किरीट पारिख समिति की रिपोर्ट पर अपने प्रस्ताव आज मंत्रिमंडल के विचारार्थ भेज देगा। समिति ने पेट्रोल और डीजल के दाम सरकारी शिकंजे से मुक्त कर बाजार पर छोड़ देने और राशन में बिकने वाले मिट्टी तेल में छह रुपये तथा घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम फिलहाल 100 रुपये बढ़ाने की सिफारिश की थी। जानकार सूत्रों के अनुसार खाद्यान्न , रासायनिक खाद और पेट्रोलियम पदार्थों के बढते सब्सिडी बोझ के कारण सरकार ईंधन के दाम बढा सकती है। किरीट पारिख समिति की सिफारिशों के अनुरुप यदि पेट्रोल , डीजल के दाम नियंत्रण मुक्त कर दिये जाते हैं तो पेट्रोल में करीब साढे तीन रुपये और डीजल में ढाई रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो सकती है। योजना आयोग के पूर्व सदस्य किरीट पारिख की अध्यक्षता में ईंधन मूल्य नीति पर गठित समिति ने पिछले सप्ताह ही अपनी रिपोर्ट पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री मुरली देवडा को सौंप दी थी। श्री देवडा ने कहा था कि मंत्रालय जल्द ही रिपोर्ट का अवलोकन कर अपनी सिफारिशें मंत्रिमंडल को भेज देगा।
|
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
Copyright © 2007 www.purvanchalsamachar.com. Site dsigned & maintaind by omnimation@gmail.com |
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||