March 9, 2010 7:04 PM
मुख्य चैनल्स
 

करीना एक गांव रोशन कर रही हैं

बॉलीवुड की साइज जीरो अभिनेत्री करीना कपूर केवल अपनी खूबसूरती और अभिनय से लोगों का दिल नहीं जीततीं , बल्कि अपने बड़े दिल के कारण भी वे यह काम करती हैं।
अपनी पिछली फिल्म ‘3 इडियट्स ' के प्रचार के दौरान अभिनेता आमिर खान के साथ मध्य प्रदेश स्थित बुनकरों के चंदेरी गांव का दौरा करने के बाद करीना कपूर स्थानीय लोगों की बदहाली से काफी दुखी हो गई थीं। वहां बिजली की कोई व्यवस्था नहीं है और स्थानीय बुनकरों को अंधेरे में मोमबत्तियां जलाकर काम करना पड़ता है।
उनकी ऐसी हालत देखकर करीना ने उनकी मदद करने का फैसला किया और वहां एक सौर ऊर्जा का प्लांट लगाने के लिए अपनी ओर से तीन लाख रुपए दिए। सुनने में आया है कि गांव में सौर ऊर्जा का प्‍लांट दो महीने में तैयार हो जाएगा और फिर गांव को बिजली मिलने लगेगी।
सुना यह भी जा रहा है कि करीना फिल्म इंडस्‍ट्री के अपने दोस्तों से भी इस मिशन में शामिल होने के लिए कहने का मन बना रही हैं।


Copyright © 2007 www.purvanchalsamachar.com. Site dsigned & maintaind by omnimation@gmail.com