मुख्य चैनल्स
 

जैक्सन की संपत्ति से बकाया के लिए दावा ठोंका

लंदन(एजेंसी) एक अमेरिकी कानून कंपनी ने तीन साल तक कानूनी सेवाएं देने के एवज में दिवंगत पॉप गायक माइकल जैक्सन की संपत्ति पर बकाया भुगतान के लिए दावा ठोका है। एक वेबसाइट के अनुसार विनेबल एलएलपी के वकीलों ने जैक्सन की संपत्ति में से बकाया शुल्क के 4,71,103 डॉलर के भुगतान की मांग की है। कंपनी का दावा है कि पॉप गायक ने सितंबर 2006 से जून 2009 के बीच कई मामलों में कंपनी से सलाह ली थी , लेकिन उन्होंने इसके लिए पूरे शुल्क का भुगतान नहीं किया था। विनेबल एलएलपी अकेली ऎसी कानून कपंनी नहीं है , जिसने जैक्सन की संपत्ति से भुगतान की मांग की है। जैक्सन को 2005 में एक बच्चो से छेडछाड के मामले में बचाने वाली लॉस एंजेलिस की कंपनी मीसीरियू एंड यू के मालिकों का भी कहना है कि गायक ने उसके 3,41,452 डॉलर का भुगतान नहीं किया था।


Copyright © 2007 www.purvanchalsamachar.com. Site dsigned & maintaind by omnimation@gmail.com