Wednesday, March 10, 2010 8:27 PM
मुख्य चैनल्स
 

ट्रेन से दो दिन में लंदन से बीजिंग तक

लंदन(एजेंसी) चीन की एक महत्वाकांक्षी परियोजना सफल रही तो आने वाले एक दशक में लंदन और बीजिंग के बीच रेल यात्रा केवल दो दिन के भीतर हो सकेगी। दोनों शहरों के बीच हवाई यात्रा 10 घंटे की होती है। चीन खुद के खर्चे से 200 मील प्रतिघंटा (करीब 320 किमी प्रतिघंटा) की रफ्तार वाली ट्रेन की लाइन बिछाना चाहता है।

यह प्रस्तावित रेल लाइन यूरोप , मध्य एशिया और अन्य एशियाई देशों से गुजरेगी। चीन इसके बदले इन देशों के प्राकृतिक संसाधनों तक अपनी पहुंच चाहता है। लंदन और बीजिंग के बीच की प्रमुख लाइन पेरिस , बर्लिन , वारसॉ , कीव , सेंट पीटर्सबर्ग , मॉस्को , उलान बटोर और खाबरोव्स्क से गुजरेगी।  

इसकी सहायक रेल लाइनें तुर्कमेनिस्तान , ईरान , भारत , थाईलैंड , कंबोडिया , मलेशिया और सिंगापुर तक जाएंगी। चीनी रेलवे के सलाहकार वैंग मेंग्शु ने कहा कि 8,150 मील (करीब 13,040 किमी) की यह यात्रा दो दिनों में पूरी हो जाएगी। यह रेल नैटवर्क एक दशक में बनकर पूरा हो सकता है। इस नैटवर्क का विचार चीन का नहीं है , बल्कि दूसरे देशों ने यह सुझाव दिया है। चीन में दुनिया की सबसे तेज गति की ट्रेन चलती है। 250 मील प्रतिघंटा ( 400 किमी प्रतिघंटा) की यह रेल सेवा वुहान को गुआंगझाऊ को जोड़ती है।


 
 
Copyright © 2007 www.purvanchalsamachar.com. Site dsigned & maintaind by omnimation@gmail.com