Monday, February 15, 2010 6:51 PM
मुख्य चैनल्स
 

पत्रों ने खोले डायना के जीवन के राज

लंदन.   ब्रिटेन की युवरानी डायना की मौत के 12 साल बाद उनके लिखे पत्रों ने उनकी शादीशुदा जिंदगी के उतार-चढ़ाव और दुनिया की सबसे लोकप्रिय महिला होने के कारण उनके दबाव में जीने के राज को उजगार किया है।

संडे एक्सप्रेस ' की खबर के अनुसार , डायना ने यह खत 80 के दशक में अपनी ब्यूटीशियन जैनेट फिल्डरमेन को लिखे थे। इन्हें अब एक नीलामी में रखा जा रहा है। वर्ष 1985 में लिखे एक पत्र में डायना ने अपने खुशहाल जीवन पर बच्चों जैसी खुशी व्यक्त की है।

वहीं , 1989 के एक पत्र में उनके जीवन का एकाकीपन साफ दिख रहा है। एक पत्र में उन्होंने लिखा कि मुझे लग रहा है कि बहुत संघर्ष है और मैं अंधेरी सुरंग के बाहर कुछ नहीं देख पा रही। एक पत्र से यह भी पता चला कि डायना छोटी-छोटी बातों से खुश हो जातीं थीं। उन्होंने लिखा है कि वह क्रिसमस का उपहार खोलने का इंतजार नहीं कर पा रही हैं।

 

 
 
Copyright © 2007 www.purvanchalsamachar.com. Site dsigned & maintaind by omnimation@gmail.com