वाराणसी: धर्मनगरी काशी से अयोध्या स्थित भव्य राम मंदिर से जुड़े चंदा चोरी प्रकरण को लेकर बड़ा और सख्त बयान सामने आया है। श्रीकाशीविद्वद्धर्...
वाराणसी: धर्मनगरी काशी से अयोध्या स्थित भव्य राम मंदिर से जुड़े चंदा चोरी प्रकरण को लेकर बड़ा और सख्त बयान सामने आया है। श्रीकाशीविद्वद्धर्मपरिषद् के परमश्रद्धेय श्रीमहंत एवं वेदाचार्य पीठाधीश्वर स्वामी डॉ. अनिकेत शास्त्री जी महाराज ने आस्था और श्रद्धा के केंद्र राम मंदिर के नाम पर किए गए कथित चंदा गबन मामले पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई करने और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग उठाई है।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
"आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई"
स्वामी डॉ. अनिकेत शास्त्री जी महाराज ने अपने बयान में कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का मंदिर देश-विदेश के करोड़ों सनातनी श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और समर्पण का प्रतीक है। भक्तों ने अपनी गाढ़ी कमाई से मंदिर निर्माण के लिए दान और चंदा समर्पित किया है। ऐसे पवित्र कार्य में किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता या चंदा चोरी अक्षम्य अपराध है।
दोषियों की संपत्ति जब्त कर बुलडोजर चलाने की मांग
वेदाचार्य पीठाधीश्वर ने शासन और प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और त्वरित जांच होनी चाहिए। जांच में जो भी व्यक्ति प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से चंदा चोरी में दोषी पाए जाएं, उनके विरुद्ध केवल विधिक धाराएं ही न लगाई जाएं, बल्कि कठोर नजीर पेश करते हुए उनके अवैध निर्माणों व आवासों पर बुलडोजर की कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि धर्म और समाज के धन पर डाका डालने वालों को समाज में कोई स्थान नहीं मिलना चाहिए।
