google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Ghazipur News: जमानियां में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

Ghazipur News: जमानियां में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

Ghazipur News: गाजीपुर जनपद में अपराध एवं अवैध असलहा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना जमानियां पुलिस और स्वाट टीम '...

Ghazipur News: गाजीपुर जनपद में अपराध एवं अवैध असलहा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना जमानियां पुलिस और स्वाट टीम 'बी' को बड़ी कामयाबी मिली है। संयुक्त टीम ने सिंचाई विभाग के एक परित्यक्त कमरे में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 9 चालू तमंचों सहित कुल 14 असलहे, अर्धनिर्मित हथियार, भारी मात्रा में उपकरण, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

Ghazipur News 🗞️, Purvanchal News
Purvanchal Samachar 

पांडेयपुर मोड़ पर चेकिंग के दौरान मिली थी खुफिया सूचना

पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर को प्रभारी निरीक्षक जमानियां योगेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह, द्वितीय मोबाइल के उप निरीक्षक मनोज मिश्र और स्वाट टीम 'बी' प्रभारी शिवमणि त्रिपाठी अपनी टीमों के साथ पांडेयपुर मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि पुलिया के बगल में स्थित सिंचाई विभाग के एक खाली व परित्यक्त कमरे में अवैध असलहा बनाने का काला कारोबार चल रहा है। सूचना मिलते ही संयुक्त टीम ने तत्काल रणनीति बनाकर मौके पर घेराबंदी की और छापेमारी कर तीनों अभियुक्तों को दबोच लिया।


गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  1. पन्ना लाल बिन्द (पुत्र राजाराम बिन्द) – निवासी सोईलापुर भूतहिया ताड़, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर (उम्र 40 वर्ष)।
  2. मनोज कुमार राय उर्फ चम्पी राय (पुत्र स्व. कुम्भनाथ राय) – निवासी ताजपुर मांझा, थाना जमानियां, जनपद गाजीपुर (उम्र 52 वर्ष)।
  3. सोनू बिन्द (पुत्र नन्दू बिन्द) – निवासी सकरा, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर (उम्र 26 वर्ष) – यह शातिर अपराधी है, जिसके विरुद्ध हत्या, लूट, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट और पॉक्सो (POCSO) समेत कुल 19 संगीन मुकदमे दर्ज हैं।


बरामदगी और विधिक कार्रवाई

पुलिस टीम ने मौके से भारी मात्रा में अवैध हथियार और निर्माण सामग्री बरामद की है:


  • 09 अदद देशी तमंचा (.315 बोर, चालू हालत में)
  • 03 अदद अर्धनिर्मित तमंचा (.315 बोर)
  • 01 अदद अर्धनिर्मित तमंचा (12 बोर)
  • 01 अदद अर्धनिर्मित रिवाल्वर (.32 बोर)
  • 05 अदद जिंदा कारतूस (.315 बोर) एवं 01 अदद खोखा
  • पिस्टल व तमंचों की बॉडी, नाल, ट्रिगर गार्ड, हैमर, रेती, छेनी समेत असलहा बनाने के उपकरण

01 अदद मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट, चेचिस नं. MBLHAW233RHB86113)

इस संबंध में थाना जमानियां में मु.अ.सं. 320/2026 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर तीनों अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।