google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 वाराणसी में जनता का प्यार देख पीएम मोदी ने रुकवाई कार, बाहर निकलकर हाथ हिलाया तो गूंजा 'हर-हर महादेव' - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

वाराणसी में जनता का प्यार देख पीएम मोदी ने रुकवाई कार, बाहर निकलकर हाथ हिलाया तो गूंजा 'हर-हर महादेव'

वाराणसी: भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना वर्ष पर आयोजित भव्य एयर शो के तीसरे और अंतिम दिन रविवार को शामिल होने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र ...

वाराणसी: भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना वर्ष पर आयोजित भव्य एयर शो के तीसरे और अंतिम दिन रविवार को शामिल होने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशीवासियों ने पलक-पावड़े बिछाकर अभूतपूर्व स्वागत किया। पुलिस लाइन से सड़क मार्ग द्वारा नमो घाट जाते समय रास्ते भर स्थानीय नागरिकों और पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ अपने सांसद और प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए बेकरार नजर आई। भदऊचुंगी के समीप सड़क के दोनों ओर उमड़े हजारों लोगों के असीम उत्साह और प्रेम को देखकर प्रधानमंत्री मोदी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने तुरंत अपना सुरक्षा काफिला रुकवा दिया।

Varanasi News, Purvanchal Samachar
Purvanchal Samachar 


भदऊचुंगी पर कार से बाहर निकले प्रधानमंत्री, गूंजे 'मोदी-मोदी' के नारे


प्रधानमंत्री ने कार रुकवाते ही दरवाजे से बाहर निकलकर दोनों हाथ हिलाते हुए काशी की जनता का आत्मीय अभिवादन स्वीकार किया।

प्रधानमंत्री को अपने इतने करीब पाकर उपस्थित जनसैलाब खुशी से झूम उठा। समूचा इलाका 'हर-हर महादेव' के गगनभेदी उद्घोष और 'मोदी-मोदी' के नारों से देर तक गूंजता रहा। लोगों ने पुष्प वर्षा कर अपने जनप्रिय नेता का अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यही सादगी, सहजता और जनता के प्रति अगाध आत्मीयता हर बार काशीवासियों का दिल जीत लेती है कि प्रोटोकॉल से परे हटकर वे अपने समर्थकों और जनता के बीच पहुंच जाते हैं।


पुलिस लाइन से नमो घाट तक उत्सव जैसा माहौल, सुरक्षा के कड़े प्रबंध


प्रधानमंत्री के काफिले के गुजरने वाले पूरे मार्ग पर सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम किए गए थे, किंतु जनता के उत्साह के आगे कड़ी धूप और पाबंदियां बेअसर साबित हुईं।

सड़क के दोनों ओर तिरंगा और भाजपा के ध्वज लिए युवा, महिलाएं और बुजुर्ग घंटों पहले से कतारबद्ध होकर खड़े थे। नमो घाट पर आयोजित वायुसेना के शौर्य प्रदर्शन में साक्षी बनने से पहले रास्ते में मिले इस भव्य जन-समर्थन ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया। स्थानीय नागरिकों का कहना था कि प्रधानमंत्री का काशी से यह अटूट रिश्ता ही उन्हें दुनिया के अन्य नेताओं से बिल्कुल अलग और जन-नेता बनाता है।