google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 वाराणसी खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव जीते, स्नातक पर आशुतोष सिन्हा ने बनाई बढ़त - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

वाराणसी खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव जीते, स्नातक पर आशुतोष सिन्हा ने बनाई बढ़त

वाराणसी: उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) के वाराणसी खंड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के शुरुआती रुझानों और नतीजों ने सियासी...

वाराणसी: उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) के वाराणसी खंड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के शुरुआती रुझानों और नतीजों ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने लगातार दूसरी बार ऐतिहासिक विजय पताका फहराई है। लाल बिहारी यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ. प्रमोद मिश्रा को लगभग 5,015 मतों के अंतर से पराजित किया। हालांकि, परिणाम की औपचारिक व अंतिम पुष्टि निर्वाचन अधिकारी द्वारा अधिकृत घोषणा के बाद की जाएगी।

Varanasi MLC News, Purvanchal Samachar
Purvanchal Samachar 

शिक्षक सीट: लाल बिहारी को मिले करीब 11,612 मत, सपा खेमे में जश्न

मतगणना के सामने आए आंकड़ों के अनुसार, सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव को कुल 11,612 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा के डॉ. प्रमोद मिश्रा को 6,597 मतों पर ही संतोष करना पड़ा।

Varanasi MLC News 🗞️, Purvanchal Samachar

जीत की सूचना मिलते ही मतगणना केंद्र के बाहर सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। सपाई ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके, जोरदार आतिशबाजी की और 'समाजवादी पार्टी जिंदाबाद' के गगनभेदी नारे लगाए। देर रात तक एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देने का दौर चलता रहा। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, शिक्षक वर्ग के बीच लाल बिहारी की जमीनी पकड़ ने उन्हें दोबारा यह बड़ी जीत दिलाई है।


स्नातक सीट पर प्रथम वरीयता के वोटों में आशुतोष सिन्हा आगे

दूसरी ओर, वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन सीट के लिए मतगणना की प्रक्रिया बेहद कड़े सुरक्षा घेरे में जारी है।

इस सीट पर समाजवादी पार्टी के आशुतोष सिन्हा और भारतीय जनता पार्टी के केदार सिंह के बीच सीधा और कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। प्रथम वरीयता के मतों की गिनती शुरू होने के साथ ही सपा के आशुतोष सिन्हा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर शुरुआती बढ़त बना रखी है। सपा नेताओं ने शिक्षक सीट के बाद स्नातक सीट पर भी अपनी जीत का पूरा भरोसा जताया है, वहीं दूसरी तरफ मतगणना स्थल पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के चेहरों पर साफ तौर पर मायूसी नजर आ रही है।


Varanasi MLC Election Result Update: 

वाराणसी स्नातक सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा तीसरे राउंड तक करीब 2900 वोटो से आगे चल रहे हैं।

वही आशुतोष सिंहा ने मतगणना को लेकर चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया है।