google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Ghazipur News: बसुका गांव में विवाद के बाद पुलिस का एक्शन, शांति भंग में पांच लोग हिरासत में - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

Ghazipur News: बसुका गांव में विवाद के बाद पुलिस का एक्शन, शांति भंग में पांच लोग हिरासत में

Ghazipur News: जनपद गाजीपुर के गहमर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसुका में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ...

Ghazipur News: जनपद गाजीपुर के गहमर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसुका में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। दीपावली पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में गश्त और जांच कर रही गहमर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन एक पक्ष के उग्र होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 और 135 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए चालानी रिपोर्ट न्यायालय को प्रेषित कर दी गई है।

Ghazipur News, Purvanchal News
Purvanchal Samachar 

6 नवंबर को हुई थी मारपीट, समझाने गई पुलिस के सामने उग्र हुआ दूसरा पक्ष


प्राप्त जानकारी के अनुसार, बसुका गांव में बीते 6 नवंबर को दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और मारपीट की घटना हुई थी।

इस मारपीट में पहले पक्ष के सुनील यादव (उम्र 32 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय चन्द्रमा यादव, निवासी ग्राम बसुका को चोटें आई थीं। दीपावली के अवसर पर गहमर थाने के उपनिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह चन्देल अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने मामले के निस्तारण हेतु दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए समझाने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, बातचीत के दौरान ही दूसरा पक्ष आक्रोशित होकर चिल्लाने लगा और पुनः झगड़ा व फसाद करने पर आमादा हो गया।


हिरासत में लिए गए पांचों आरोपी बसुका जहागीरिया टोला के निवासी


मौके की नजाकत और क्षेत्र में शांति भंग होने की प्रबल आशंका को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल पांचों व्यक्तियों को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत हिरासत में ले लिया। गहमर कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी आरोपी बसुका जहागीरिया टोला, थाना गहमर के निवासी हैं, जिनकी पहचान इस प्रकार है:


  • सद्दाम अली (35 वर्ष): पुत्र स्वर्गीय मुल्तान अली।
  • तुफैल उर्फ तस्सु (28 वर्ष): पुत्र स्वर्गीय तस्द्दक।
  • सारुख (32 वर्ष): पुत्र नफीस।
  • बबलू (31 वर्ष): पुत्र नौसाद।
  • गनी उर्फ आसिफ (28 वर्ष): पुत्र मुमताज।


गहमर कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र की शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की सुसंगत धाराओं (170, 126 और 135) में चालानी रिपोर्ट तैयार कर विधिक कार्रवाई हेतु संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह चन्देल, हेड कांस्टेबल विनय कुमार राय और कांस्टेबल रवि विश्वकर्मा मुख्य रूप से शामिल रहे।