google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Ghazipur News: मोहांव गोलीकांड के मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान संजय बिंद ने एनकाउंटर के डर से कोतवाली में किया सरेंडर - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

Ghazipur News: मोहांव गोलीकांड के मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान संजय बिंद ने एनकाउंटर के डर से कोतवाली में किया सरेंडर

Ghazipur News: जनपद गाजीपुर के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहांव गोलीकांड के मुख्य आरोपी और बकराबाद के ग्राम प्रधान संजय बिंद ने पुलि...

Ghazipur News: जनपद गाजीपुर के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहांव गोलीकांड के मुख्य आरोपी और बकराबाद के ग्राम प्रधान संजय बिंद ने पुलिस मुठभेड़ (एनकाउंटर) के खौफ से मंगलवार को आत्मसमर्पण कर दिया। दोपहर करीब 12 बजे आरोपी प्रधान हाथ में "मैं संजय बिंद आत्मसमर्पण कर रहा हूं" लिखी हुई तख्ती लेकर सीधे सदर कोतवाली पहुंचा और पुलिस के समक्ष खुद को हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ व विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

Ghazipur News, Purvanchal News
Purvanchal Samachar 

जुए के विवाद में चली थी गोली, एक युवक की मौत और एक घायल


प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज वारदात सोमवार रात करीब 10:30 बजे घटित हुई थी।

मोहांव क्षेत्र में तालाब किनारे आठ से दस लोग जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान ग्राम सभा बकराबाद के प्रधान संजय बिंद पुत्र फिरंगी अपने दो-तीन साथियों के साथ वहां पहुंचे। जुआ खेलने के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर संजय बिंद ने अपनी पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में मोहांव, महाराजगंज निवासी अजय पासी (28 वर्ष) के पेट के बाईं तरफ और इस्लामाबाद निवासी राजमिस्त्री सुरेंद्र राम (35 वर्ष) के दाहिने हाथ में गोली लग गई।


वाराणसी में इलाज के दौरान अजय ने तोड़ा दम, परिजनों में कोहराम


गोली लगने से गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

वाराणसी में इलाज के दौरान घायल अजय पासी की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल सुरेंद्र राम का उपचार अभी जारी है। युवक की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और इलाके में तनाव व्याप्त हो गया था।


पुलिस दबिश से घबराकर तख्ती लेकर थाने पहुंचा आरोपी प्रधान


हत्या की वारदात के बाद से ही गाजीपुर पुलिस की कई टीमें मुख्य आरोपी संजय बिंद और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही थीं।

पुलिस की सख्त घेराबंदी और एनकाउंटर के भय से घबराकर आखिरकार मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बकराबाद ग्राम प्रधान संजय बिंद ने कागज के बोर्ड पर आत्मसमर्पण की इबारत लिखकर सदर कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया।