Ghazipur News: गाजीपुर जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत नंदगंज थाना पुलिस को मंगलवार तड़के बड़ी सफलता हाथ ...
Ghazipur News: गाजीपुर जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत नंदगंज थाना पुलिस को मंगलवार तड़के बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्षेत्र के धामूपुर घरवा मोड़ पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम और एक शातिर अंतरजनपदीय बदमाश के बीच सीधी मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देखकर बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से शातिर बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से धर दबोचा और उपचार के लिए तत्काल जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
करीब 1:30 बजे चेकिंग के दौरान फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल
पुलिस के अनुसार, मंगलवार तड़के करीब 1:30 बजे नंदगंज पुलिस को मुखबिर से संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्राप्त हुई थी।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम धामूपुर घरवा मोड़ पर वाहनों और संदिग्धों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। जब पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया और जांच का प्रयास किया, तो उसने अचानक तमंचा निकालकर पुलिस पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस जवानों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए घेराबंदी की और आत्मरक्षा में नियंत्रित जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश के बाएं पैर में जा लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा।
चंदौली का रहने वाला है ओसियर बिंद, दर्ज थे 6 संगीन मुकदमे
मुठभेड़ के बाद पुलिस अभिरक्षा में लिए गए घायल बदमाश की पहचान ओसियर बिंद (उम्र 35 वर्ष) पुत्र नीर दयाल उर्फ निर्दयी, निवासी ग्राम लखईपुर अवंती, थाना धीना, जनपद चंदौली के रूप में हुई है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी एक शातिर और पेशेवर अपराधी है, जिसके खिलाफ चंदौली और गाजीपुर के विभिन्न थानों में डकैती, लूट और अन्य संगीन अपराधों से जुड़े छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।
25 हजार का था इनाम, हथियार बरामद कर जांच में जुटी पुलिस
अपराध जगत में सक्रिय ओसियर बिंद की गिरफ्तारी पर पुलिस विभाग की ओर से ₹25,000 का नकद इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा, जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किए हैं।
