google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 वाराणसी पहुंचीं कंगना रनोट का अखिलेश यादव पर हमला, बोलीं: 'सपा सरकार में सिर्फ गोलियां चलीं - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

वाराणसी पहुंचीं कंगना रनोट का अखिलेश यादव पर हमला, बोलीं: 'सपा सरकार में सिर्फ गोलियां चलीं

Varanasi News: भारतीय जनता पार्टी की सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट बुधवार को धर्म एवं संस्कृति की नगरी वाराणसी पहुंचीं।  हवाई अड्डे प...

Varanasi News: भारतीय जनता पार्टी की सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट बुधवार को धर्म एवं संस्कृति की नगरी वाराणसी पहुंचीं।  हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा वाराणसी में मेट्रो परिचालन को लेकर दिए गए बयान पर तीखा पलटवार किया। कंगना रनोट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के प्रयासों से शहर का अभूतपूर्व कायाकल्प हुआ है, जिसे आज पूरा विश्व देख रहा है।

Varanasi News, Purvanchal Samachar
Purvanchal Samachar 

"पीएम मोदी ने किया काशी का कायाकल्प, निवेश से बदली तस्वीर": कंगना


एयरपोर्ट पर मीडिया से मुखातिब होते हुए सांसद कंगना रनोट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और नेतृत्व में वाराणसी में लाखों-करोड़ों रुपये का निवेश हुआ है।

उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम से लेकर शहर के आधारभूत ढांचे तक, चौतरफा विकास कार्य धरातल पर नजर आ रहे हैं। प्राचीन सांस्कृतिक पहचान को संजोते हुए आधुनिक सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया गया है। उन्होंने दावा किया कि काशी का यह कायाकल्प ऐतिहासिक है और पर्यटन व स्थानीय व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है।


सपा के पूर्व कार्यकाल पर साधा निशाना, गिनाए कानून-व्यवस्था के अंतर


अखिलेश यादव द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए कंगना रनोट ने सपा के पिछले शासनकाल की कार्यशैली पर सीधा प्रहार किया।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अखिलेश यादव और उनके शासनकाल में उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के लिए क्या किया? उन्होंने आरोप लगाया कि उनके दौर में यहां विकास के नाम पर केवल अराजकता रही और गोलियां चलवाई गईं। कंगना ने कहा कि आज का उत्तर प्रदेश भयमुक्त माहौल में दिन-ब-दिन प्रगति के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है और राज्य की कानून-व्यवस्था व विकास की चर्चा अब वैश्विक पटल पर हो रही है।