google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 मऊ में पुलिस और बदमाशों के बीच आधी रात को मुठभेड़: लूट के जेवर बरामद - Purvanchal Samachar - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

मऊ में पुलिस और बदमाशों के बीच आधी रात को मुठभेड़: लूट के जेवर बरामद - Purvanchal Samachar

Mau News: जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोपागंज पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार की देर रात हुई एक मुठभेड़ क...

Mau News: जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोपागंज पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार की देर रात हुई एक मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने स्वर्ण व्यवसायी से हुई लूट में शामिल दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही बदमाशों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

मऊ में पुलिस और बदमाशों के बीच आधी रात को मुठभेड़: लूट के जेवर बरामद - Purvanchal Samachar
Purvanchal Samachar 

देईथान के पास हुई आमने-सामने की फायरिंग

अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) अनूप कुमार के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्वर्ण व्यवसायी लूट कांड के वांछित अपराधी कोपागंज थाना क्षेत्र के देईथान इलाके के पास छिपे हैं। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें दोनों बदमाश घायल होकर गिर पड़े।


पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों की पहचान रविकांत उर्फ रवि चौहान (निवासी कोइरियापार) और राहुल यादव (निवासी नगरीपार) के रूप में हुई है। रविकांत के बाएं पैर में और राहुल के दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने तत्काल दोनों को कोपागंज सीएचसी पहुँचाया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


लूट के जेवर और अवैध हथियार बरामद

पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से लूट की वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर बाइक (UP 50 CC 0139) बरामद की है। इसके अलावा उनके पास से दो 315 बोर के तमंचे, भारी मात्रा में कारतूस और स्वर्ण व्यवसायी से लूटे गए सोने-चांदी के जेवर भी मिले हैं।


पुराना है आपराधिक इतिहास

घोसी क्षेत्राधिकारी (CO) जितेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी दी कि इन दोनों अपराधियों के खिलाफ कोपागंज थाने में पहले से ही गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। स्वर्ण व्यवसायी से लूट की घटना के बाद से ही पुलिस की कई टीमें इनकी तलाश में जुटी थीं। इस गिरफ्तारी को मऊ पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।