Mau News: जनपद के आभूषण कारोबारियों की सुरक्षा और उनके व्यापारिक हितों को लेकर सोमवार को एक अहम बैठक कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। वरिष्...
![]() |
| Purvanchal Samachar |
सुरक्षा के मोर्चे पर चिंता: "लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं"
बैठक को संबोधित करते हुए विजय सर्राफ ने दो टूक कहा कि आभूषण कारोबारियों की सुरक्षा आज के समय की सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने हाल के दिनों में हुई आपराधिक वारदातों का हवाला देते हुए कहा कि जिस तरह आए दिन सर्राफा व्यापारियों के साथ लूट और चोरी जैसी घटनाएं घटित हो रही हैं, उससे पूरे समाज में भय का माहौल व्याप्त है। व्यवसायी मनीष वर्मा ने भी बैठक में अपने विचार रखते हुए कहा कि सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए।
