google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 काशी ब्रेकिंग: 'तू आजा मेरी गाड़ी में बैठ जा...' गाने पर फब्तियां कसना पड़ा भारी, BNS 296 में केस दर्ज - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

काशी ब्रेकिंग: 'तू आजा मेरी गाड़ी में बैठ जा...' गाने पर फब्तियां कसना पड़ा भारी, BNS 296 में केस दर्ज

 वाराणसी। जनपद के सिंधोरा थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और राहगीर युवतियों पर अश्लील फब्तियां कसने और अभद्र व्यवहार करने वा...

 वाराणसी। जनपद के सिंधोरा थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और राहगीर युवतियों पर अश्लील फब्तियां कसने और अभद्र व्यवहार करने वाले एक मनचले युवक को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक को टिकरा मोड़ से ओदार जाने वाले मार्ग पर स्थित शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ नव-लागू भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 के तहत आपराधिक मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

Varanasi News, Purvanchal News
Purvanchal Samachar

प्राप्त विवरण के अनुसार, 5 अगस्त की शाम को सिंधोरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शिव मंदिर के पास एक सिरफिरा युवक रास्ते से गुजरने वाली महिलाओं पर लगातार अभद्र टिप्पणियां कर रहा है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक (SI) दीप्ति शर्मा, महिला आरक्षी नेहा मिश्रा और अंजनी की संयुक्त पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पहले कुछ समय तक छिपकर आरोपी की गतिविधियों की निगरानी की।


'तू आजा मेरी गाड़ी में बैठ जा...' गाने पर कस रहा था फब्तियां

निगरानी के दौरान पुलिस ने देखा कि आरोपी युवक वहां से गुजरने वाली राहगीर युवतियों और महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे कर रहा था और "तू आजा मेरी गाड़ी में बैठ जा..." गाने की पंक्तियां गाकर फब्तियां कस रहा था। उसकी इस अश्लील हरकत से वहां से गुजरने वाली महिलाएं बेहद असहज महसूस कर रही थीं। हरकत की पुष्टि होते ही महिला पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा।


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रोशन राजभर (पुत्र राजू राजभर), निवासी ग्राम खड़गपुर, थाना सिंधोरा (वाराणसी) बताया। तलाशी में उसके पास से कोई आपत्तिजनक सामग्री तो नहीं मिली, लेकिन सार्वजनिक स्थान पर अभद्रता करने के जुर्म में पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। मामले की अग्रिम विवेचना उपनिरीक्षक अंकित सिंह को सौंपी गई है। सिंधोरा थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने दोटूक शब्दों में कहा कि क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले एंटी-रोमियो तत्वों और मनचलों के खिलाफ यह सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।