Lok Sabha Election Date: चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोक तांत्रिक देश है, पूरी विश्व का भारत के...
Lok Sabha Election Date: चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोक तांत्रिक देश है, पूरी विश्व का भारत के चुनाव पर नजर है, उन्होने प्रेस कांफ्रेस के माध्यम से बताया कि इस बार देश में कुल 97 करोड़ रजिस्टर्ड वोटर्स है।
उन्हानें कहा कि लोक सभा चुनाव में 1.5 करोड़ पोलिंग अफसर तैनात होंगे, इसके साथ ही कहा कि देश के सभी डिएम से बात की गयी है। इस बार 55 लाख इवीएम से वोट पड़ेगे, 1 अप्रेल से मतदाता सूची अपडेट होंगे।
जानिये कौन वोटर कितने है?
- पहली बार वोट करने वालों की संख्या 1 करोड़ 84 लाख 231
- 20— 29 साल के वोटर्स की संख्या 19 करोड़ 72 लाख 73 हजार 255
- महिला वोटर्स की संख्या 47 करोड़ 13 लाख 74 हजार 510
- पुरूष वोटर्स की संख्या 49 करोड़ 70 लाख 358 हजार 791
- थर्ड जेंडर वोटर्स की संख्या 48 हजार 57
- दिव्यांग वोटर्स की संख्या 88 लाख 24 हजार 714
- 80 वर्ष से उपर की वोटर्स की संख्या 1 करोड़ 86 लाख 321
- 100 वर्ष से उपर की वोटर्स की संख्या 2 लाख 40 हजार 201
- चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पिछले बार 11 राज्यों में 3400 करोड़ जब्त हुये थे। साथ उन्होंने कहा कि राजनीति का गिरता असर चिंता का विषय, चुनाव कार्यों के लिए 2100 पर्यवेक्षक को लगाया जायेगा।
मीडिया के लिए आवश्यक एडवाइजरी, खबर की आड़ में विज्ञापन न दिखाए
खबरों में विज्ञापन दिखाने पर प्रतिबंध, कोई भी पत्रकार अपने अपने खबर के माध्यम से किसी भी उम्मीदवार का विज्ञापन नही दिखाएगा।
पार्टियां क लिए एडवाइजरी जारी
चुनाव कैंपेन में बच्चों का इस्तेमाल न करने की सलाह साथ ही, धर्म—जाति के नाम पर वोट न मांग सकेंगे।
चुनाव आयोग ने कहा कि, पूरे लोक सभा चुनाव में धन—बल का इस्तेमाल नही होने देंगे। अखबार में देनी होगी उम्मदवारों को जानकारी।
शिकायतों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी
चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि, चुनाव में हिंसा के लिए कोई जगह नही होगा।
बाहुबल को राकने के लिए केंद्रीय बलों की पर्याप्त तैनाती की जायेगी।
संवेदनशील बूथ की वेबकास्टिंग होगी,इसके साथ ही हिस्ट्रीशीटर्स पर भी निगरानी रखी जाएगी।
देश के कई हिस्सों पर चेकपोस्ट बनेगा।
आपको बता दे कि, 3 साल से जमे अफसर बदले जाएंगे।
सोशल मीडिया अफवाह पर रोक
फेक न्यूज फैलाने पर कार्रवाई होगी,इसके साथ ही फेक न्यूज को रोकने के लिए SOP कार्य करेंगी। बता दे कि, IT एक्ट तक दोषियों का सजा मिलेगी।
आनलाइन ट्राजैक्शन की भी निगरानी
आनलाइन कैश ट्रांसफर पर भी नजर रहेगी, फ्रि रेवड़ी बांटने वालों पर जीसटी की टीम भी नजर रखेंगी।
4 राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे। इसके साथ ही 26 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे।
7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे।
- प्रथम चरण 19 अप्रेल
- दूसरा चरण 26
- तिसरा चरण 7 मई
- चौथा चरण 13 मई
- पॉंचवा चरण 20 मई
- छठवॉ चरण 25 मई
- सातवॉ चरण 1 जून
7 जून को लोक सभा चुनाव का रिजल्ट की घोषणा होगा।