वाराणसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हिमालय परिवार (काशी प्रांत) की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को महमूरगंज, वाराणसी में आयोजित हुई। Pu...
वाराणसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हिमालय परिवार (काशी प्रांत) की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को महमूरगंज, वाराणसी में आयोजित हुई।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
बैठक में संघ के वरिष्ठ प्रचारक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमालय परिवार के संस्थापक डॉ. इंद्रेश कुमार की वर्चुअल प्रेरणा तथा राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. नीलेश, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रो. शशिकांत मिश्र, संगठन महामंत्री मुकेश पाण्डेय एवं काशी प्रांत प्रभारी शैलेश अस्थाना के मार्गदर्शन में संगठन की आगामी गतिविधियों और राष्ट्रवादी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
संसद में चीन द्वारा कब्जाई भूमि वापस लेने की पहल पर चर्चा
बैठक में भारत की हजारों किलोमीटर भूमि पर चीन के कब्जे को लेकर भारतीय संसद के निर्णय को मजबूत समर्थन व्यक्त किया गया। “संकल्प स्मरण पखवाड़ा” के तहत जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर इस मुद्दे को संसद में उठाने की जिम्मेदारी भी तय की गई।
सिंधु दर्शन यात्रा 2026 पर विचार-विमर्श
डॉ. इंद्रेश कुमार की उपस्थिति में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली सिंधु दर्शन यात्रा (जून 2026) को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और उनसे सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
तिरंगा यात्रा की जिम्मेदारी सौंपा गया
बैठक में 25 नवंबर को वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण** होने के उपलक्ष्य में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन करने पर सहमति बनी। सभी कार्यकर्ताओं को यात्रा की सफलता के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई।
पदाधिकारियों की प्रतिबद्धता
बैठक में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने, राष्ट्रवादी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी आयोजनों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प व्यक्त किया।
प्रांत अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी शोभायात्रा और राष्ट्रहित के कार्यक्रमों को सफल बनाना सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकाधिक कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने और राष्ट्र सेवा में योगदान देने का आह्वान भी किया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारी
बैठक की अध्यक्षता काशी प्रांत अध्यक्ष श्री अविनाश उपाध्याय ने की। उनके साथ निम्न पदाधिकारी उपस्थित रहे:
* श्री रजनीश पाण्डेय, प्रांत उपाध्यक्ष
* श्री शिवेंद्र सिंह, प्रांत महामंत्री
* श्री चंद्र मोहन पांडे, प्रांत महामंत्री
* श्री गणेश रावत, प्रचार प्रमुख
* डॉ. राजन, प्रांत उपाध्यक्ष
* सरदार सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष
* आलोक सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य
* जितेश्वर श्रीवास्तव, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य
* धीरज प्रभाकर मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य
* बसंत सैनी, कार्यकारिणी सदस्य
* महेंद्र शर्मा, महानगर अध्यक्ष
* शक्ति सेठ, महानगर महामंत्री
* मदन कुमार शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष
* सत्या यादव, महानगर उपाध्यक्ष
* राजन सिंह, महानगर उपाध्यक्ष
* संजीव सिंह, महानगर उपाध्यक्ष
* अभय, महानगर मंत्री
* प्रियव्रत मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य
आदि लोग उपस्थित रहे।
.jpg)