google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 गाजीपुर: हमीद सेतु फिर बना 'डेथ ट्रैप', रेलिंग तोड़कर गंगा में गिरा ट्रेलर - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

गाजीपुर: हमीद सेतु फिर बना 'डेथ ट्रैप', रेलिंग तोड़कर गंगा में गिरा ट्रेलर

गाजीपुर (ब्यूरो)। जनपद के वीर अब्दुल हमीद सेतु पर शनिवार तड़के एक बार फिर मौत का तांडव देखने को मिला। सब्जी लदी पिकअप को बचाने के चक्कर मे...

गाजीपुर (ब्यूरो)। जनपद के वीर अब्दुल हमीद सेतु पर शनिवार तड़के एक बार फिर मौत का तांडव देखने को मिला। सब्जी लदी पिकअप को बचाने के चक्कर में एक अनियंत्रित ट्रेलर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे गंगा नदी की लहरों में जा समाया। महज 20 दिनों के भीतर रेलिंग टूटने और वाहन के गंगा में गिरने की यह दूसरी बड़ी वारदात है।

Ghazipur News, Purvanchal Samachar image
Ghazipur News 

हादसा शनिवार भोर में करीब 3:00 बजे का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शहर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर और सोनभद्र से सब्जी लेकर आ रही पिकअप के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी भयावह थी कि ट्रेलर रेलिंग को कागज की तरह चीरते हुए नदी में जा गिरा। वहीं, पिकअप वैन भी  पुल पर ही पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।


ड्राइवर की मौत की आशंका, पिकअप चालक घायल 

नदी में गिरे ट्रेलर के चालक की मौत की  आशंका जताई जा रही है, जिसकी तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। वहीं, पिकअप का चालक मामूली रूप से घायल है।

जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  आपको बता दें कि, लगभग 15 दिन पहले भी एक ट्रैक्टर इसी तरह रेलिंग तोड़कर नदी में गिरा था।