google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 गाजीपुर: विनीत राय हत्याकांड के चारों शूटरों पर बढ़ सकती है इनाम की राशि, पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश जारी - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

गाजीपुर: विनीत राय हत्याकांड के चारों शूटरों पर बढ़ सकती है इनाम की राशि, पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश जारी

गाजीपुर। शहर के चर्चित विनीत राय हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अपना शिकंजा और कसना शुरू कर दिया है। पुलिस प्रशासन अब ...

गाजीपुर। शहर के चर्चित विनीत राय हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अपना शिकंजा और कसना शुरू कर दिया है। पुलिस प्रशासन अब इन अपराधियों पर घोषित इनाम की राशि को और बढ़ाने की तैयारी में है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. ईरज राजा ने बताया कि हत्याकांड में नामजद मुख्य आरोपी और 'कटरा गैंग' के सरगना शंकर पांडेय सहित आलोक दुबे, कमलेश चौधरी और सोनू यादव पर बीते एक जून को ही पचास-पचास हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। यह इनाम वाराणसी मंडल के डीआईजी वैभव कृष्ण की ओर से तय किया गया था, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने की सूरत में इस राशि को आगे चलकर और ज्यादा बढ़ाया जा सकता है।

Ghazipur News, Purvanchal Samachar
Purvanchal Samachar 

इधर, चारों शूटरों पर आधा लाख का इनाम घोषित होने के बाद से ही गाजीपुर पुलिस और स्वात (SWAT) की टीमें बेहद सक्रिय हो गई हैं। अपराधियों के संभावित ठिकानों और उनके छिपने के मददगारों के यहां लगातार ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। पुलिस कप्तान डॉ. ईरज राजा ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा है कि इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले सभी हत्यारोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और पूरी मुस्तैदी के साथ पुलिस टीम लगी हुई है।