google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 यूपी कॉलेज एडमिशन: बीएससी कृषि के लिए जबरदस्त होड़, 15 जून तक आवेदन का मौका - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

यूपी कॉलेज एडमिशन: बीएससी कृषि के लिए जबरदस्त होड़, 15 जून तक आवेदन का मौका

वाराणसी। उदय प्रताप (यूपी) स्वायत्तशासी कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। कॉलेज प्रशासन ...

वाराणसी। उदय प्रताप (यूपी) स्वायत्तशासी कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों की भारी मांग और सुविधा को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि अब विलंब शुल्क के साथ 15 जून तक बढ़ा दी है। ऐसे में जो छात्र अब तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उनके पास प्रवेश पाने का यह आखिरी मौका है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षाएं 1 जुलाई से 5 जुलाई के बीच आयोजित की जाएंगी।

Varanasi News, Purvanchal Samachar
Purvanchal Samachar 

आंकड़ों की जुबानी: बीएससी कृषि में सबसे कड़ी टक्कर

प्रवेश पोर्टल से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, इस बार सबसे अधिक मारामारी बीएससी (ऑनर्स) कृषि पाठ्यक्रम के लिए देखने को मिल रही है। इस कोर्स की महज 165 सीटों के मुकाबले अब तक 1005 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिसका अर्थ है कि एक सीट के लिए लगभग छह अभ्यर्थियों के बीच कड़ा मुकाबला होगा। इसी तरह पीजी स्तर पर एमएससी (कृषि) की 60 सीटों के लिए 255 और एमएससी जंतु विज्ञान की 33 सीटों के लिए 222 दावेदार मैदान में हैं।


पंजीकरण और आवेदनों की स्थिति

प्राचार्य के अनुसार, अब तक पोर्टल पर कुल 6309 पंजीकरण किए जा चुके हैं, जिनमें से 4800 छात्रों ने फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी की है। अंतिम रूप से शुल्क जमा कर आवेदन लॉक करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 4312 है। स्नातक स्तर पर बीए के लिए 532, बीकॉम के लिए 504 और बीएससी (बायोलॉजी ग्रुप) के लिए 525 आवेदन अब तक प्राप्त हुए हैं। अन्य एमएससी पाठ्यक्रमों जैसे रसायन विज्ञान और वनस्पति विज्ञान में भी सीटों के मुकाबले कई गुना अधिक आवेदन आए हैं। कॉलेज प्रशासन पूरी पारदर्शिता के साथ प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारी में जुटा है।