google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Ghazipur News: सावन में बोल बम सेवा संस्थान ने निकाली भव्य कलश यात्रा, बूढ़े महादेव मंदिर में हुआ जलाभिषेक - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

Ghazipur News: सावन में बोल बम सेवा संस्थान ने निकाली भव्य कलश यात्रा, बूढ़े महादेव मंदिर में हुआ जलाभिषेक

गाजीपुर। पावन सावन मास के अवसर पर जनपद में धार्मिक और आध्यात्मिक उल्लास चरम पर है। प्रत्येक वर्ष की परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी ...

गाजीपुर। पावन सावन मास के अवसर पर जनपद में धार्मिक और आध्यात्मिक उल्लास चरम पर है। प्रत्येक वर्ष की परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी 'बोल बम सेवा संस्थान' के तत्वावधान में जनपद में एक भव्य एवं विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस पावन यात्रा में भारी संख्या में मातृशक्ति, कन्याओं, युवाओं और स्थानीय श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। शोभायात्रा के दौरान भगवान शिव के विभिन्न मनमोहक स्वरूपों में सजे कलाकारों की जीवंत झांकियों और प्रस्तुतियों ने मार्ग में मौजूद सभी दर्शकों और श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Ghazipur News Today, Purvanchal News
Purvanchal Samachar 

कलश यात्रा का शुभारंभ ऐतिहासिक ददरीघाट से हुआ, जहां सैकड़ों कन्याओं और महिलाओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र गंगाजल भरा। इसके बाद सिर पर मंगल कलश धारण कर महिलाएं और युवतियां कतारबद्ध होकर आगे बढ़ीं। पूरे रास्ते श्रद्धालु डीजे और भक्ति गीतों की धुनों पर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयकारे लगाते हुए झूमते और थिरकते नजर आए, जिससे समूचा नगर शिवमय हो गया।


नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बूढ़े महादेव मंदिर पहुंची यात्रा

यह भव्य कलश यात्रा ददरीघाट से उठकर नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, चीतनाथ, नखास और झंडातर होते हुए रुईमंडी स्थित अति-प्राचीन बूढ़े महादेव मंदिर पहुंची। मंदिर प्रांगण में पहुंचकर सभी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की।

उल्लेखनीय है कि धार्मिक और सामाजिक सरोकारों से जुड़ा 'बोल बम सेवा संस्थान' केवल कलश यात्रा ही नहीं, बल्कि प्रत्येक वर्ष सावन मास के प्रत्येक रविवार को दूर-दराज से आने वाले कांवड़ियों और शिवभक्तों के लिए विशाल निःशुल्क सेवा शिविर (कैंप) का आयोजन भी करता है। इस कैंप में कांवड़ियों के लिए विश्राम, शुद्ध पेयजल, फलाहार, प्राथमिक चिकित्सा एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की जाती है।