google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Ghazipur News: मेडिकल कॉलेज से खिड़की की जाली तोड़कर शातिर हिस्ट्रीशीटर सुधीर पासी फरार, महकमे में हड़कंप - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

Ghazipur News: मेडिकल कॉलेज से खिड़की की जाली तोड़कर शातिर हिस्ट्रीशीटर सुधीर पासी फरार, महकमे में हड़कंप

गाजीपुर ब्यूरो: जनपद गाजीपुर में पुलिस अभिरक्षा से जुड़ा एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गहमर थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभे...

गाजीपुर ब्यूरो: जनपद गाजीपुर में पुलिस अभिरक्षा से जुड़ा एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गहमर थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया 35 मुकदमों का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सुधीर उर्फ ध्रुव पासी शनिवार तड़के करीब 4:00 बजे महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) से सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी अस्पताल के दूसरे तल पर स्थित बर्न वार्ड के शौचालय की खिड़की की जाली तोड़कर भाग निकला। इस घटना के बाद जिला पुलिस महकमे में भारी हड़कंप मच गया है।

Ghazipur News, Purvanchal News
Purvanchal Samachar 


शौचालय के बहाने गया, व्हीलचेयर छोड़कर हुआ गायब

प्राप्त विवरण के अनुसार, 1 अगस्त को गहमर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान सुधीर के दोनों पैरों में गोली लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला कारागार भेज दिया गया था। जेल में पैर के घाव का ऑपरेशन कराने के लिए उसे 21 अगस्त को पुनः मेडिकल कॉलेज के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया था।

शनिवार सुबह करीब 4:00 बजे वह व्हीलचेयर के सहारे बर्न वार्ड के शौचालय में गया। बाहर एक सिपाही तैनात था। लगभग 15 मिनट तक जब कोई हलचल नहीं हुई और अंदर से दरवाजा नहीं खुला, तो सुरक्षाकर्मियों ने संदेह होने पर दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा गया तो शौचालय की खिड़की की जाली उखड़ी हुई थी और सुधीर वहां से गायब था। मौके पर केवल उसकी व्हीलचेयर और एक गमछा मिला।



आज ही होना था पैर का ऑपरेशन, सुनियोजित फरारी की आशंका

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, शनिवार सुबह 10:00 बजे डॉक्टरों की टीम सुधीर के पैर का ऑपरेशन करने वाली थी, जिसकी जानकारी आरोपी को भी थी। ऑपरेशन से ठीक 6 घंटे पहले उसके फरार होने से यह आशंका जताई जा रही है कि उसने पूरी योजना पहले से बना रखी थी। वार्ड में मौजूद लोगों के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से तीमारदारों से फोन मांगने की कोशिश कर रहा था और बार-बार शौचालय जाकर रास्ते की रेकी कर रहा था।



एसपी ने गठित कीं 4 टीमें, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने मामले का संज्ञान लेते हुए फरार बंदी को पकड़ने के लिए स्वॉट (SWAT) और सर्विलांस समेत पुलिस की चार विशेष टीमें गठित कर दी हैं। जिले की सीमाओं पर नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

सुधीर की सुरक्षा में कुल चार पुलिसकर्मी तैनात थे। पुलिस कस्टडी से शातिर बदमाश के भागने के मामले में विभागीय जांच बैठा दी गई है और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की तैयारी चल रही है।



मरदह थाने का हिस्ट्रीशीटर, दर्ज हैं 35 से अधिक संगीन मुकदमे

सुधीर पासी मरदह थाने का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर (HS-92A) है। उसके ऊपर गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ और सुल्तानपुर सहित कई जनपदों में हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत 35 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के समय पुलिस ने उसके पास से दो तमंचे, कारतूस, चोरी की बाइक और नकदी बरामद की थी। पुलिस अब मेडिकल कॉलेज और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल कर उसकी तलाश में जुटी हुई है।