google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 गाजीपुर में मैक्स इंटरनेशनल मॉडलिंग ऑडिशन में 209 युवाओं ने दिखाया हुनर, बॉलीवुड हस्तियों संग होगा फिनाले - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

गाजीपुर में मैक्स इंटरनेशनल मॉडलिंग ऑडिशन में 209 युवाओं ने दिखाया हुनर, बॉलीवुड हस्तियों संग होगा फिनाले

गाजीपुर ब्यूरो: जनपद गाजीपुर में मैक्स इंटरनेशनल द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय मॉडलिंग प्रतियोगिता के प्रारंभिक चरण में युवाओं का अभूतपूर्व उत...

गाजीपुर ब्यूरो: जनपद गाजीपुर में मैक्स इंटरनेशनल द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय मॉडलिंग प्रतियोगिता के प्रारंभिक चरण में युवाओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। स्थानीय एवीएस (AVS) फिटनेस जिम में आयोजित भव्य ऑडिशन में कुल 209 महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने रैंप पर उतरकर अपने आत्मविश्वास, स्टाइल और मॉडलिंग प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। फैशन और ग्लैमर जगत में करियर बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस मंच पर युवाओं ने निर्णायकों के सामने अपनी अनूठी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

Ghazipur News, Purvanchal Samachar
Purvanchal Samachar 


वरिष्ठ जजों ने परखा प्रतिभागियों का व्यक्तित्व और स्टाइल

कार्यक्रम का संयोजन उज्जवल पाण्डेय, अनिल यादव और नितिन अग्रहरि द्वारा किया गया। मंच पर आए युवा मॉडल्स को अनुराग वर्मा और मनीष जी ने ग्रूमिंग टिप्स देकर मार्गदर्शित किया।

प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, वॉक और बॉडी लैंग्वेज का मूल्यांकन करने के लिए निर्णायक मंडल में संजय राय, राजलक्ष्मी राय, बबिता सिंह, मधु यादव, अरविन्द शर्मा, सुनील सैगल और शाश्वत सिंह मौजूद रहे। जजों ने सभी प्रतिभागियों के रैंप वॉक और प्रजेंटेशन की सराहना करते हुए कहा कि पूर्वांचल के छोटे शहरों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन की आवश्यकता है।


ग्रैंड पैलेस होटल में सजेगी सितारों की महफिल, बॉलीवुड हस्तियां करेंगी शिरकत


आयोजकों के मुताबिक, इस मॉडलिंग प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 30, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को गाजीपुर स्थित होटल ग्रैंड पैलेस में आयोजित किया जाएगा।

फिनाले में बॉलीवुड सेलिब्रिटी नवीना बोले, रियांका चंदा, इंटरनेशनल मॉडल व देश रत्न से सम्मानित क्रमिक यादव, इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट त्रिलोकी प्रसाद तथा किरन नेगी सहित फैशन जगत के कई बड़े सितारे मुख्य अतिथि और मेंटॉर के रूप में शामिल होंगे। इस तीन दिवसीय फिनाले को लेकर गाजीपुर और आसपास के जिलों के उभरते मॉडल्स में खासा उत्साह देखा जा रहा है।