वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी काशी महानगर पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा भाजपा का स्थापना दिवस पर आज अपने साप्ताहिक कार्यक्रम "गांव- गांव च...
वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी काशी महानगर पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा भाजपा का स्थापना दिवस पर आज अपने साप्ताहिक कार्यक्रम "गांव- गांव चलो घर-घर चलो" अभियान का शुभारंभ महानगर कार्यालय गुलाब बाग में कार्यक्रम का शुभारंभ मे पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित कर आरम्भ हुआ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर महानगर अध्यक्ष माननीय श्री विद्यासागर राय जी विशिष्ट अतिथि श्री अशोक यादव सदस्य बाल संरक्षण आयोग, श्री अनूप जायसवाल ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र, एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष शोभनाथ मौर्य ने किया , अपने उद्बोधन में महानगर अध्यक्ष श्री विद्यासागर राय जी ने बताया कि केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा पिछड़ा वर्गों के उत्थान के लिए जितने भी कार्य योजनाएं लाये गये हैं।
मोदी योगी जी की डबल इंजन सरकार ने जो कार्य पिछड़ा समाज के हित में किया है वह अतुलनीय है इसे जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा कर रहा है।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री अनूप जायसवाल ने भाजपा के स्थापना दिवस पर आज पार्टी के इतिहास के बारे में प्रकाश डाला तथा पार्टी के निर्माण प्रक्रिया तथा एकात्म मानववाद सिद्धांत का प्रतिपादन करते हुए राष्ट्रवाद ,हिंदुत्व, आर्थिक उदारीकरण तथा इन सब में सबसे बड़ी बात अखंड मानवतावाद का प्रतिपादन पार्टी कर रही है हम सभी कार्यकर्ता मन कर्म वचन से इस कार्य को कर रहे हैं इस सिद्धांत को मजबूती से प्रतिपादित कर रहे हैं उन्होंने बताया आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है ,303 लोकसभा सदस्य तथा एक हजार से ज्यादा विधायक लगभग 18 राज्यों में बहुमत में सरकार है जो यह परिलक्षित करता है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में अध्यक्ष शोभनाथ मौर्य ने बताया कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा का "गांव - गांव चलो घर-घर चलो" अभियान 6अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलेगा इस अभियान का राष्ट्रीय स्तर पर उद्घाटन पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉ के. लक्ष्मण तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जे पी नड्डा जी ने मानेसर हरियाणा से किया है तथा आज महानगर पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा गुलाब बाग कार्यालय में इस अभियान के पत्रक का अनावरण करके तथा आसपास के क्षेत्रों में पार्टी के नीतियों से संबंधित पत्रक को वितरण करके घर-घर अभियान को प्रारंभ किया है।
भाजपा के द्वारा मंडल स्तर पर घर-घर अभियान किया जाएगा तथा 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले की जन्म दिवस मनाया जाएगा। तथा 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन अभियान के प्रभारी एडवोकेट अनूप गुप्ता तथा धन्यवाद प्रस्ताव उपाध्यक्ष श्रवण गुप्ता जी ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर मंत्री बृजेश चौरसिया महामंत्री शिव शंकर यादव क्षेत्रीय मंत्री दीपक आर्य उपाध्यक्ष राजेश मौर्या श्री शंभू पटेल,श्री ओमप्रकाश यादव सोशल मीडिया प्रभारी सतीश कुमार वर्मा,आरव सेठ, कन्हैया सेठ कार्यक्रम समिति के सदस्य श्री मिठाई लाल यादव , मंगलेश जायसवाल,सुरेश यादव, श्री विकास गिरी महानगर मंत्री सुमित मौर्या, कार्यसमिति के सदस्य अशोक शर्मा ,कौशल पाल, मनीष चौरसिया, जय किशन गुप्ता, अभिषेक यादव, विशाल कुशवाहा, तथा मंडल अध्यक्ष श्री राजेंद्र वर्मा, अमित मौर्य रिंकू कृष्णा यादव, प्रदीप जायसवाल अमन गुप्ता अमित शर्मा , दीपक पाल, सतीश कुमार मौर्य, रमेश कुमार, गौरव सिंह चौहान, विष्णु प्रभाकर सैनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
.jpg)
