वाराणसी: महमूरगंज स्थित रघुनाथ नगर कॉलोनी में 250 वर्ष प्राचीन श्रीराम जानकी चित्रगुप्त मंदिर में विगत वर्ष स्थापित भगवान लक्ष्मीनारायण, ...
वाराणसी: महमूरगंज स्थित रघुनाथ नगर कॉलोनी में 250 वर्ष प्राचीन श्रीराम जानकी चित्रगुप्त मंदिर में विगत वर्ष स्थापित भगवान लक्ष्मीनारायण, राधा कृष्ण एवं चित्रगुप्त जी की प्रतिमा के प्रथम स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पूरे मंदिर को माला रंग बिरंगी लाइटों से आकर्षण सजावट की गई और विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध तरीके से प्रसाद ग्रहण किया।
![]() |
Varanasi News |
इस दौरान संगीतमय सुंदरकांड का पाठ मनोज श्रीवास्तव के तत्वावधान में बाहरी कलाकारों द्वारा लैस उपलब्ध तरीके से गायन का जो समा बांधा गया कि उपस्थित भक्त मंत्रमुग्ध खड़े होकर झूमते हुए पाठ करने लगे। पाठ प्रारंभ करने से पूर्व पंडित प्रवीण तिवारी व राजेश श्रीवास्तव द्वारा टीका चंदन करते हुए अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक शशिकांत श्रीवास्तव ने बताया कि यह मंदिर काशी के केदारखंड में स्थापित पहला मंदिर है जहाँ लक्ष्मी नारायण जी के साथ भगवान श्री चित्रगुप्त जी स्थापित हैं। जिनके दर्शन मात्र वहाँ पूजा पाठ से मनोकामना पूर्ण होती है। और पूरे परिवार में सुख समृद्धि आती है। ऐसा पुराणो में भी उल्लेख है। भगवान धनराज की स्थापना प्रत्येक मंदिर में अवश्य होनी चाहिए, जिनके दर्शन मात्र से ही फल की प्राप्ति होती है।
कार्यक्रम में अनिल श्रीवास्तव, शशिकांत श्रीवास्तव, प्यारे मोहन श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, डॉक्टर मनोज श्रीवास्तव, डॉक्टर अरविंद किशोर राय, पुन्नूलाल बिन पार्षद मनोज सिंह, केशव सोनी, राजेश श्रीवास्तव, राजूउमेश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, अरविन्द दुबे, दीपक श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव, कामिनी श्रीवास्तव, ज्योति गुड़िया, निधि, परी, नीरु, संगीता, आरुषि, विदुषी, अर्चिता, प्रियांशी, रोहित कपूर, विकास यादव, राजीव खन्ना, रोहित श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थ्ति रहे है।
कोई टिप्पणी नहीं