google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Varanasi Bjp News: भाजपा किसान मोर्चा 12 फरवरी से करेगा ग्राम परिक्रमा यात्रा - Purvanchal Samachar - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

Varanasi Bjp News: भाजपा किसान मोर्चा 12 फरवरी से करेगा ग्राम परिक्रमा यात्रा - Purvanchal Samachar

Varanasi News:  भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा 12 फरवरी से "ग्राम परिक्रमा यात्रा"   करेगा किसान मोर्चा महानगर द्वारा शहर दक्षिणी...

Varanasi News: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा 12 फरवरी से "ग्राम परिक्रमा यात्रा"  करेगा किसान मोर्चा महानगर द्वारा शहर दक्षिणी के वार्ड नंबर 79 बिंदुमाधव वार्ड से ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ होगा। इस यात्रा का उद्घाटन दक्षिण विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष भाजपा विद्यासागर राय के द्वारा किया जाएगा।

भाजपा किसान मोर्चा 12 फरवरी से करेगा "ग्राम परिक्रमा यात्रा - Purvanchal Samachar , varanasi news , image
ग्राम परिक्रमा यात्रा

उक्त जानकारी गुलाबबाग सिगरा स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष योगेश सिंह ने द्वारा दिया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ 12 फरवरी को दिन में 12:30 बजे उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर के भाषा कुंवरी देवी प्रांगण शुक्रताल से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजकुमार चाहर जी के द्वारा किया जाएगा।

जिसमें 50,000 से अधिक किसान उपस्थित रहेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य रूप से महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार से जय विश्वकर्मा, विश्वास जयसवाल, लवकुश यादव, राहुल गुप्ता, कृष्णानंद, संध्या गोल्ड, रंजना सिंह, संतोष सेठ, संजू पांडेय, नितेश मौर्या, उदय श्रीवास्तव, मनोज सिंह, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे। 


कोई टिप्पणी नहीं