google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 जानिये: मार्च में इस दिन शनि होंगे उदय,किन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें - Shani Uday 2024 - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

जानिये: मार्च में इस दिन शनि होंगे उदय,किन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें - Shani Uday 2024

  अध्यात्म: ज्योतिष शास्त्र में माना गया है, कि ग्रहों की स्थिति का सीधा प्रभाव हम व्यक्तियों के जीवन पर भी पड़ता है। 18 मार्च 2024 को शनि क...

 अध्यात्म: ज्योतिष शास्त्र में माना गया है, कि ग्रहों की स्थिति का सीधा प्रभाव हम व्यक्तियों के जीवन पर भी पड़ता है। 18 मार्च 2024 को शनि कुंभ राशि में ही उदित होने जा रहे हैं। ज्योतिष मान्यताओं में शनि के उदित होने की घटना को बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे कुछ राशियों को जीवन में सकारात्मक पड़ना देखने को मिलेगा तो वहीं कुछ राशियों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती है। ऐसे में इन राशियों के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। 

जानिये: मार्च में इस दिन शनि होंगे उदय,किन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें - Shani Uday 2024
Shani Uday


शनि का किन किन राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। 

कन्या राशि शनि के उदय होने से कन्या राशि के। जातकों के जीवन में परेशानियां बढ़ सकती है। हो सकता है,इस  राशि के लोगों को धोखा मिले इसलिए अभी फिलहाल अपने कैरियर में कोई बड़ा बदलाव करने से बचें। वैवाहिक जीवन में भी लड़ाई झगड़े की स्थिति निर्मित हो रही है। ऐसे में आपको शनिवार के दिन अपनी क्षमता के अनुसार दान आदि करना चाहिए। 


कर्क राशि 


कर्क राशि के लिए भी शनि का उदय हैं, मुश्किलें बढ़ाने वाला है। आपको अपने कैरिअर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बिज़नेस में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार करें और फिर उसके बाद ही कोई फैसला लें। साथ ही बेवजह के खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में आपको अपने वाणी पर संयम रखने के आवश्यकता है।


मिथुन राशि

मिथुन राशि ​के लिए भी शनि का उदय कुछ अच्छा नही होने वाला है, आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप नौकरी में बदलाव का सोच रहे है, तो आपके लिए ऐसा करना ठिक नही हैं। इस दौरान प्रापर्टी आदि में निवेश् नही करे, आप शनिवार को शनि देव जी को सरसों का तेल अर्पित कर सकते है।