Ghazipur News: गाजीपुर। लंबे इंतज़ार के बाद जिले की महिलाओं के लिए खुशखबरी आई है। मिश्रबाजार स्थित 100 बेड वाले महिला अस्पताल में अब अल्ट्र...
![]() |
Ghazipur News |
अस्पताल महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज से जुड़ा हुआ है। यहां हर दिन पांच से छह सौ महिलाएं इलाज के लिए आती हैं, जिनमें दर्जनों को अल्ट्रासाउंड कराने की आवश्यकता होती है। अब तक उन्हें निजी अस्पतालों या दूरदराज स्थित केंद्रों का रुख करना पड़ता था।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद मिश्रा ने जानकारी दी कि नई सुविधा शुरू होने से मरीजों को आर्थिक और शारीरिक दोनों स्तर पर राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है, जिससे जांच का काम बिना किसी रुकावट के चल सके।
स्थानीय स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड शुरू होने से जिले की महिलाओं को समय पर जांच मिल पाएगी और अस्पताल की सेवाएं और मजबूत होंगी।