google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 गाजीपुर थाना प्रांगण में धरना दे रहे स्थानीय लोगों पर पुलिस की डंडेबाजी, वीडियो वायरल - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

गाजीपुर थाना प्रांगण में धरना दे रहे स्थानीय लोगों पर पुलिस की डंडेबाजी, वीडियो वायरल

Purvanchal Samachar: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में नोनहरा थाना प्रांगण में हुई एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ...

Purvanchal Samachar: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में नोनहरा थाना प्रांगण में हुई एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस कर्मी थाना परिसर में मौजूद कुछ युवकों का पीछा कर रहे हैं और उन पर डंडों से हमला कर रहे हैं।
गाजीपुर थाना प्रांगण में धरना दे रहे स्थानीय लोगों पर पुलिस की डंडेबाजी, वीडियो वायरल, ghazipur news, purvanchal samachar image
Ghazipur News 
स्थानीय लोगों के अनुसार, बिजली विभाग को लेकर स्थानीय लोग धरना दे रहे थे। तभी पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। लोगों का कहना है कि पुलिस के चलते ही बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा मनमानी किया जा रहा है। 

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पुलिसकर्मी उन लोगों के पीछे भाग रहे हैं और उन पर बेरहमी से लाठियां बरसा रहे हैं। इस पूरी घटना ने स्थानीय स्तर पर काफी सवाल खड़े किए हैं।

इस मामले पर एएसपी ने कहा कि यह घटना गंभीर है और इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि वायरल वीडियो का परीक्षण किया जाएगा और यदि किसी पुलिसकर्मी की गलती पाई जाती है, तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ने यह भी कहा कि पुलिस का यह व्यवहार उचित नहीं है और नियमों के अनुसार ही आगे की प्रक्रिया होगी।

फिलहाल, इस पूरे प्रकरण की छानबीन की जा रही है और अधिकारीयो द्वारा वायरल वीडियो में दिख रहे सभी पहलुओं की जांच किए जा रहे हैं।