google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 वाराणसी पहुंचे मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब;कई विषयों पर हुई अहम चर्चा - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

वाराणसी पहुंचे मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब;कई विषयों पर हुई अहम चर्चा

Varanasi News: प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम का वाराणसी दौरा भारत-मॉरीशस संबंधों के नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरे...

Varanasi News: प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम का वाराणसी दौरा भारत-मॉरीशस संबंधों के नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बैठक में दोनों देशों के बीच विकास, सांस्कृतिक जुड़ाव और आपसी सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
Varanasi News: वाराणसी पहुंचे मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब;कई विषयों पर हुई अहम चर्चा,Purvanchal Samachar, image
Varansi News
रामगुलाम ने कहा कि “भारत और मॉरीशस केवल रणनीतिक साझेदार नहीं, बल्कि एक परिवार हैं।” वहीं मोदी ने भी इस रिश्ते को ऐतिहासिक और विश्वास पर आधारित बताते हुए कहा कि आने वाले समय में यह साझेदारी और मजबूत होगी।

वाराणसी में हुआ भव्य स्वागत

रामगुलाम के आगमन पर मोदी ने पुलिस लाइन से करीब तीन किलोमीटर लंबा रोड शो किया। दोनों नेताओं का फूलों की बारिश, शंखनाद और जयकारों के बीच स्वागत हुआ। हजारों की भीड़ ने सड़क किनारे खड़े होकर दोनों प्रधानमंत्रियों का अभिनंदन किया। मोदी ने गाड़ी से उतरकर जनता की ओर हाथ हिलाकर आभार जताया।

धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम

दौरे के दौरान आज शाम दशाश्वमेध घाट पहुंचेंगे, जहां मां गंगा की आरती देखेंगे। वही कल बाबा श्री काशी विश्वनाथ महादेव जी का दर्शन करेंगे उसके बाद राम लाला जी के दर्शन के लिए अयोध्या जी जायेंगे। होटल ताज में उनके सम्मान में विशेष डिनर और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

🌐 कूटनीतिक महत्व

विशेषज्ञ मानते हैं कि इस यात्रा से हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक स्थिति और मजबूत होगी। भारत पहले से ही मॉरीशस को शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे में मदद देता रहा है। यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों को और गहरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।