google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Ghazipur News: नायकडीह बाजार में चोरी से व्यापारियों में दहशत, किराना दुकान से लाखों का गायब - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

Ghazipur News: नायकडीह बाजार में चोरी से व्यापारियों में दहशत, किराना दुकान से लाखों का गायब

Ghazipur News: दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के नायकडीह बाजार में हुई चोरी की घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।...

Ghazipur News: दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के नायकडीह बाजार में हुई चोरी की घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बीती रात अज्ञात नकाबपोश चोरों ने एक थोक किराना दुकान को निशाना बनाकर नकदी सहित कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
Ghazipur News: दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के नायकडीह बाजार में हुई चोरी,image
Purvanchal Samachar 
जानकारी के अनुसार अतरौला गांव निवासी उमेश यादव की नायकडीह बाजार में किराना की दुकान है। रात में दुकान बंद कर घर जाने के बाद चोरों ने सुनसान का फायदा उठाते हुए दुकान में प्रवेश किया। चोरों ने सीढ़ी के पास लगे टिन शेड को हटाकर भीतर घुसने का रास्ता बनाया और काउंटर में रखे लॉकर को तोड़ दिया।

लॉकर से करीब एक लाख रुपये नकद तथा दुकान में रखे मसाले, सिगरेट व अन्य सामान सहित लगभग डेढ़ लाख रुपये की चोरी की गई। सुबह दुकान खुलने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर बहलोलपुर चौकी प्रभारी सर्वजीत यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। वहीं थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।