लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एक बार फिर गोलियों की गड़गड़ाहट से दहल उठी है। सुशांत गोल्फ सिटी जैसे हाई-प्रोफाइल इलाके में बदमाशों ने ...
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एक बार फिर गोलियों की गड़गड़ाहट से दहल उठी है। सुशांत गोल्फ सिटी जैसे हाई-प्रोफाइल इलाके में बदमाशों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी को उनके ही रेस्टोरेंट में घुसकर गोली मार दी।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
रेस्टोरेंट के भीतर फिल्मी अंदाज में हमला जानकारी के मुताबिक, भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त अधिकारी अवधेश कुमार पाठक अपनी पत्नी के साथ 'शॉपिंग स्क्वायर' में एक रेस्टोरेंट का संचालन करते हैं। बृहस्पतिवार को जब वे अपने काम में व्यस्त थे, तभी अचानक पहुंचे बेखौफ बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से अवधेश कुमार लहूलुहान होकर गिर पड़े। हमलावर वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। घायल अवधेश पाठक को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
पुलिस की तफ्तीश और इलाके में दहशत वारदात की सूचना मिलते ही सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है। हालांकि, अभी तक हमले के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
