google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 कोडीन सिरप प्रकरण : वाराणसी में आरोपी शुभम जायसवाल के पिता का 28.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

कोडीन सिरप प्रकरण : वाराणसी में आरोपी शुभम जायसवाल के पिता का 28.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Varanasi News: कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार की जांच में सोनभद्र पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर ...

Varanasi News: कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार की जांच में सोनभद्र पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस नशीले पदार्थ रैकेट के मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल की तीन अचल संपत्तियों को कुर्क कर लिया है। इन संपत्तियों का कुल बाजार मूल्य 28 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक आंका गया है। यह इस बड़े मामले में अब तक की सबसे बड़ी आर्थिक कार्रवाई मानी जा रही है।
कोडीन सिरप प्रकरण : वाराणसी में आरोपी शुभम जायसवाल के  पिता का 28.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क
Purvanchal Samachar 

कौन सी संपत्तियां हुई कुर्क?

जिला एवं सत्र न्यायालय के आदेश पर की गई इस कार्रवाई में सोनभद्र पुलिस की टीम ने वाराणसी में तीन प्रमुख संपत्तियों को सील किया। इनमें सबसे बड़ी संपत्ति एक आलीशान कॉम्प्लेक्स है, जिसकी कीमत लगभग 23 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा, सिगरा के बादशाहबाग इलाके में स्थित एक आवासीय फ्लैट, जिसका मूल्य 1.10 करोड़ रुपये है, और रामकटोरा क्षेत्र की एक बहुमूल्य जमीन, जिसकी कीमत 4.10 करोड़ रुपये है, को भी कुर्क कर लिया गया है।

पुलिस ने क्या कहा?

सर्कल ऑफिसर रणवीर मिश्रा ने बताया, "नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ यह कार्रवाई तेज गति से जारी है। आरोपी भोला जायसवाल और उनके बेटे शुभम जायसवाल से जुड़ी अन्य संपत्तियों की जांच चल रही है। कानून की प्रक्रिया के तहत आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।"

क्या है पूरा मामला?

यह मामला पिछले साल अक्टूबर महीने में तब उजागर हुआ था, जब पुलिस ने एक ट्रक से लाखों की संख्या में कोडीन कफ सिरप की शीशियां बरामद की थीं। गहन जांच में पता चला कि यह एक व्यवस्थित अंतरराष्ट्रीय रैकेट है, जिसके संबंध दुबई तक जुड़े हुए हैं। इस मामले में मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल और उनके पिता भोला जायसवाल के अलावा वाराणसी के कई नामचीन दवा व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वाराणसी, सोनभद्र, जौनपुर, गाजियाबाद और चंदौली समेत कई जिलों में इसी रैकेट से जुड़े अलग-अलग केस दर्ज हैं।

पुलिस का कहना है कि  संपत्ति कुर्की की यह कार्रवाई मादक पदार्थों के धंधे में लिप्त लोगों के लिए एक स्पष्ट चेतावनी है।