google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 गाजीपुर-चंदौली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे: NHAI ने जारी किया दोबारा नोटिफिकेशन, 22 गांवों की बदलेगी तस्वीर - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

गाजीपुर-चंदौली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे: NHAI ने जारी किया दोबारा नोटिफिकेशन, 22 गांवों की बदलेगी तस्वीर

गाजीपुर (ब्यूरो)। पूर्वांचल के विकास को नई रफ्तार देने वाले चंदौली-गाजीपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण की सुगबुगाहट तेज हो गई है। भा...

गाजीपुर (ब्यूरो)। पूर्वांचल के विकास को नई रफ्तार देने वाले चंदौली-गाजीपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण की सुगबुगाहट तेज हो गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए दोबारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 3000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले इस प्रोजेक्ट से गाजीपुर और चंदौली के बीच की दूरी न केवल कम होगी, बल्कि गोरखपुर तक का सफर भी बेहद आसान हो जाएगा।

Ghazipur News 🗞️ Purvanchal Samachar, image
Purvanchal Samachar 

3000 करोड़ की लागत और 42 किलोमीटर का सफर

यह एक्सप्रेस-वे चंदौली के सैय्यदराजा से शुरू होकर गाजीपुर के महाराजगंज तक जाएगा। करीब 42 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के लिए NHAI ने उन गांवों की सूची सार्वजनिक कर दी है, जहाँ से यह सड़क गुजरेगी। नोटिफिकेशन के अनुसार, गाजीपुर जनपद के शेखनपुर, जमालपुर, लालनपुर, अमादपुर, परमेठ, और सकरा समेत कुल 22 गांवों की जमीन इस प्रोजेक्ट के दायरे में आएगी।

बचेगा समय, सीधे जुड़ेंगे दो बड़े जिले

वर्तमान में गाजीपुर से चंदौली जाने के लिए लोगों को सैदपुर या जमानिया होकर लंबा चक्कर काटना पड़ता है। इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के बनने से यह मजबूरी खत्म हो जाएगी। खास बात यह है कि इस मार्ग के जरिए चंदौली के लोग सीधे गोरखपुर से जुड़ सकेंगे, जिससे व्यापार और परिवहन को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।