google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Ghazipur News: मदरसा शिक्षक पर अश्लील हरकत का आरोप; सेक्रेटरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

Ghazipur News: मदरसा शिक्षक पर अश्लील हरकत का आरोप; सेक्रेटरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गाजीपुर। जनपद के कासिमाबाद थाना क्षेत्र में शिक्षा के नाम पर 'अंधेरगर्दी' और छात्रा के साथ दुर्व्यवहार का एक शर्मनाक मामला प्रकाश म...

गाजीपुर। जनपद के कासिमाबाद थाना क्षेत्र में शिक्षा के नाम पर 'अंधेरगर्दी' और छात्रा के साथ दुर्व्यवहार का एक शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। फाजिल की एक छात्रा ने मदरसा प्रबंधन से जुड़े लोगों पर न केवल परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली (सुविधा शुल्क) का आरोप लगाया है, बल्कि विरोध करने पर छेड़खानी और अश्लील हरकत की भी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मदरसा सेक्रेटरी  के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

Ghazipur Madarsa Molvi Case, Kasimabad Student Harassment News, Ghazipur Crime Update Today, Abdul Mujeeb Madarsa Secretary FIR.
Purvanchal Samachar 

'पैसे दो वरना परीक्षा से हो जाओगी वंचित'

पीड़िता के मुताबिक, वह प्रतिदिन रिजर्व बस से परीक्षा देने मदरसा आती-जाती थी। आरोप है कि शुक्रवार को मदरसा सेक्रेटरी अब्दुल मुजीब, मास्टर मोजिबुर्रहमान और मौलवी मजहर हसन ने उसे रोक लिया और परीक्षा में शामिल होने के बदले अवैध 'सुविधा शुल्क' की मांग की। छात्रा का कहना है कि जब उसने इस उगाही का विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे परीक्षा से बाहर करने की धमकी दी।


जबरन बस से उतारा, सरेराह की बदसलूकी

छात्रा का आरोप है कि विरोध करने पर मदरसा सेक्रेटरी अब्दुल मुजीब अपनी मर्यादा भूल गया और उसने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। इतना ही नहीं, उसे अपमानित कर जबरन बस से नीचे उतार दिया गया। इस घटना के बाद छात्रा ने परिजनों के साथ थाने पहुँचकर आपबीती सुनाई। थानाध्यक्ष राज नारायण चौरसिया ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।