google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 गाजीपुर: पुलिस लाइन में SP डॉ. इरज राजा ने जांची अनुशासन की धार; 'यूपी 112' की गाड़ियों का भी हुआ कड़ा निरीक्षण - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

गाजीपुर: पुलिस लाइन में SP डॉ. इरज राजा ने जांची अनुशासन की धार; 'यूपी 112' की गाड़ियों का भी हुआ कड़ा निरीक्षण

Ghazipur News:   जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और पुलिस बल में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से आज पुलिस लाइन के परेड ग्राउ...

Ghazipur News:  जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और पुलिस बल में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से आज पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में 'शुक्रवार की परेड' का आयोजन किया गया।

Ghazipur Sp, Purvanchal Samachar, image
Purvanchal Samachar 

 पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. इरज राजा ने परेड की सलामी ली और खुद मैदान में उतरकर जवानों के टर्नआउट और अनुशासन का बारीकी से निरीक्षण किया।


मैदान में दिखा अनुशासन और एकरूपता का संगम

इस साप्ताहिक परेड में जिले के विभिन्न थानों से आए पुलिसकर्मी, समस्त शाखाओं के कर्मचारी और आरटीसी (RTC) में प्रशिक्षण ले रहे नए प्रशिक्षु शामिल हुए। एसपी महोदय ने परेड के दौरान शारीरिक दक्षता और पुलिस की वर्दी की एकरूपता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस की कार्यशैली में अनुशासन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है, जो जनता के बीच विश्वास पैदा करती है।


'डायल 112' और कार्यालयों का औचक निरीक्षण

परेड के बाद एसपी डॉ. इरज राजा एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने जिले भर से पहुंची UP 112 की गाड़ियों का निरीक्षण किया और उनके रिस्पॉन्स टाइम व उपकरणों की स्थिति को जांचा। इसके बाद उन्होंने:

  • कंट्रोल रूम और जीडी कार्यालय: अभिलेखों के रख-रखाव और कार्यप्रणाली को देखा।
  • साप्ताहिक अर्दली रूम: विभिन्न रजिस्टरों की गहनता से चेकिंग की।
  • दिशानिर्देश: कमियां पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और रिकॉर्ड्स को तत्काल अपडेट करने के कड़े निर्देश दिए।