गाजीपुर (ब्यूरो)। कासिमाबाद कोतवाली पुलिस और एक शातिर अपराधी के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नाबालिग किशोरी ...
गाजीपुर (ब्यूरो)। कासिमाबाद कोतवाली पुलिस और एक शातिर अपराधी के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने तोड़ार मोड़ के पास घेराबंदी कर दबोच लिया। खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाश ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
घेराबंदी देख बदमाश ने खोली अपनी पिस्टल
पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि दुष्कर्म का आरोपी कासिमाबाद-मऊ मार्ग के पास कहीं छिपा है। देर रात जब पुलिस टीम तोड़ार मोड़ के पास पहुँची, तो आरोपी ने जान से मारने की नीयत से टीम पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।
इलाज के बाद सलाखों के पीछे पहुंचेगा आरोपी
घायल बदमाश को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी एक संगीन अपराध में लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। इस मुठभेड़ के बाद इलाके के अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब आरोपी के पुराने आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है।
