वाराणसी (ब्यूरो)। टीम इंडिया की विश्व कप जीत के बाद पूरे देश के साथ-साथ धर्मनगरी काशी में भी जश्न का माहौल है। अहमदाबाद में खेले गए टी-20 व...
वाराणसी (ब्यूरो)। टीम इंडिया की विश्व कप जीत के बाद पूरे देश के साथ-साथ धर्मनगरी काशी में भी जश्न का माहौल है। अहमदाबाद में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से शिकस्त देकर विश्व विजेता का खिताब अपने नाम किया। भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर वाराणसी की जानी-मानी मेकअप आर्टिस्ट (MUA) आयुषी गुप्ता ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
मेकअप आर्टिस्ट आयुषी गुप्ता ने जताई खुशी
काशी की चर्चित मेकअप आर्टिस्ट Ayushi Gupta ने पूर्वांचल समाचार से टीम इंडिया की इस उपलब्धि पर कहा कि यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने विशेष रूप से कप्तान सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन की सराहना की। आयुषी ने कहा, "हमारी टीम ने मैदान पर जो जादू दिखाया है, उसने करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है। यह जीत आने वाली पीढ़ी के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनेगी।"
मैदान पर रिकॉर्ड्स की बारिश
अहमदाबाद के मैदान पर टीम इंडिया ने बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो वर्ल्ड कप फाइनल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में कीवी टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आई और महज 159 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 15 रन देकर 4 विकेट झटके, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। वहीं, पूरे टूर्नामेंट में बल्ले से धमाल मचाने वाले संजू सैमसन को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' के खिताब से नवाजा गया।

