google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 गाजीपुर: राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का कड़ा रुख, लापरवाह अफसरों को चेतावनी - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

गाजीपुर: राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का कड़ा रुख, लापरवाह अफसरों को चेतावनी

गाजीपुर (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में जिले के आला अधिकारियों के साथ...

गाजीपुर (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में जिले के आला अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की। समीक्षा के दौरान मंत्री के तेवर काफी सख्त नजर आए। उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा कि सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार और लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को दो-टूक निर्देश दिया कि केंद्र और प्रदेश की योजनाओं का लाभ हर हाल में समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

Ghazipur News, Purvanchal Samachar
Purvanchal Samachar 

मनरेगा में  महिलाओं को प्राथमिकता

समीक्षा बैठक में मंत्री ने मनरेगा के कार्यों में ठेकेदारों की घुसपैठ पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों में केवल मजदूरों से काम लिया जाए और इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ठेकेदारी की शिकायत मिली, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


जर्जर भवन और सड़कों को लेकर नाराजगी

बैठक के दौरान क्षेत्रीय ग्रामीण विकास संस्थान के एक भवन की जर्जर हालत का मामला सामने आया, जिस पर मंत्री ने प्रधानाचार्य को जमकर फटकार लगाई और तत्काल मरम्मत के आदेश दिए। इसके अलावा, उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की बदहाली पर भी नाराजगी जताई और उन्हें जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश दिए।