पटना। बिहार की सियासत में गुरुवार को उस वक्त बड़ा भूचाल आ गया, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी भविष्य की राजनीतिक राह को लेकर एक बेहद भा...
पटना। बिहार की सियासत में गुरुवार को उस वक्त बड़ा भूचाल आ गया, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी भविष्य की राजनीतिक राह को लेकर एक बेहद भावुक और चौंकाने वाला पोस्ट साझा किया। पिछले दो दशकों से बिहार की सत्ता के केंद्र में रहे नीतीश कुमार ने अब केंद्र की राजनीति की ओर रुख करने के स्पष्ट संकेत दिए हैं। उन्होंने आधिकारिक रूप से इच्छा जताई है कि वे इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा के सदस्य बनना चाहते हैं।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
सोशल x मीडिया पर पोस्ट किया
सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने संदेश में नीतीश कुमार ने बताया कि उनके मन में शुरू से ही एक इच्छा थी कि वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के भी दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) के सदस्य बनें। लोकसभा, विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य रह चुके नीतीश के लिए अब राज्यसभा ही वह इकलौता सदन बचा है, जिसकी सदस्यता उन्होंने अब तक हासिल नहीं की है।
नई सरकार को मिलेगा 'मार्गदर्शन'
नीतीश कुमार ने अपने पोस्ट में बिहार की जनता के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा संबंध भविष्य में भी बना रहेगा। आगे भी विकसित बिहार बनाने का उनका संकल्प कायम रहेगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने आने वाली नई सरकार को अपना पूरा सहयोग और मार्गदर्शन देने की बात भी कही है, जो बिहार में एक बड़े नेतृत्व परिवर्तन की ओर इशारा कर रहा है।
