google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 गाजीपुर: दरोगा भर्ती परीक्षा का पहला दिन संपन्न, 2210 ने छोड़ी परीक्षा - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

गाजीपुर: दरोगा भर्ती परीक्षा का पहला दिन संपन्न, 2210 ने छोड़ी परीक्षा

गाजीपुर (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) भर्ती परीक्षा का पहला दिन शनिवार को ...

गाजीपुर (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) भर्ती परीक्षा का पहला दिन शनिवार को जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। 11 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा में प्रशासन की सख्ती का असर साफ दिखा। कुल पंजीकृत 8160 अभ्यर्थियों में से 5950 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 2210 अभ्यर्थियों ने किनारा कर लिया। परीक्षा को लेकर सुबह से ही केंद्रों पर गहमागहमी बनी रही।
Ghazipur News, Purvanchal Samachar image
Purvanchal Samachar 


सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षार्थी, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा


परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता को लेकर जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा खुद धरातल पर उतरे। अधिकारियों ने आदर्श इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और राजकीय पॉलिटेक्निक जैसे प्रमुख केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों की फीड चेक करने के साथ ही अधिकारियों ने बायोमेट्रिक और आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया को भी परखा।

लापरवाही पर 'जीरो टॉलरेंस' का अल्टीमेटम


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को दो-टूक हिदायत दी कि परीक्षा संचालन में रत्ती भर भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी केंद्र पर अनियमितता पाई गई, तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा घेरे को और मजबूत करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार की बाहरी दखलंदाजी की गुंजाइश न रहे।