google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 विंध्याचल धाम: श्रद्धालुओं की सुरक्षा को 5440 लाइफ जैकेट, नाविकों को मिली सौगात - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

विंध्याचल धाम: श्रद्धालुओं की सुरक्षा को 5440 लाइफ जैकेट, नाविकों को मिली सौगात

मिर्जापुर। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर विंध्याचल धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की गंगा यात्रा अब और सुरक्षित होगी। प्रशासन ने 'बोट...

मिर्जापुर। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर विंध्याचल धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की गंगा यात्रा अब और सुरक्षित होगी। प्रशासन ने 'बोट सेफ्टी पॉलिसी' के तहत विंध्याचल के घाटों पर तैनात नाविकों को 1500 लाइफ जैकेट वितरित की हैं। दीवान घाट पर आयोजित कार्यक्रम में नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने नाविकों को ये जैकेट सौंपी। राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार, जिले के लिए कुल 5440 जैकेट आवंटित की गई हैं, जिनका वितरण मेले से पहले पूरा कर लिया जाएगा।
Mirzapur News, Purvanchal Samachar
Purvanchal Samachar 


पोर्टल पर मैपिंग के बाद मिली मदद

राज्य सरकार के सचिव एवं राहत आयुक्त डॉ. ऋषिकेश भास्कर यशोद ने बताया कि नाव प्रबंधन पोर्टल पर जिले के सभी नाविकों और उनकी नावों की क्षमता का डेटा अपलोड किया गया था। इसी मैपिंग के आधार पर यह सुनिश्चित किया गया कि किस नाविक को कितनी जैकेट की जरूरत है। सदर और चुनार तहसील क्षेत्रों में संचालित छोटी-बड़ी सभी नावों को सुरक्षा मानकों से लैस किया जा रहा है, ताकि जल मार्ग से यात्रा करने वाले भक्तों को किसी भी अनहोनी का डर न रहे।

नाविकों को दी जा रही आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग

केवल जैकेट वितरण ही नहीं, बल्कि पर्यटन प्रबंध संस्थान लखनऊ के सहयोग से नाविकों को पेशेवर प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। विशेषज्ञों द्वारा 60-60 के बैच में नाविकों को सुरक्षित नाव संचालन और आपातकालीन स्थिति में बचाव के गुर सिखाए जा रहे हैं। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने बताया कि सुरक्षा मानकों का पालन करना अब हर नाविक के लिए अनिवार्य होगा। इस पहल से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि गंगा में होने वाले हादसों पर भी लगाम लगेगी।