google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 वाराणसी: जमीन के नाम पर 3 लाख की ठगी, पैसे मांगे तो पीटा - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

वाराणसी: जमीन के नाम पर 3 लाख की ठगी, पैसे मांगे तो पीटा

वाराणसी। धर्मनगरी में जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी और फिर वसूली के लिए पहुंचे दंपति के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। लोहता थाना...

वाराणसी। धर्मनगरी में जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी और फिर वसूली के लिए पहुंचे दंपति के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। लोहता थाना क्षेत्र के कोटवां में एक जालसाज ने महमूरगंज निवासी महिला से तीन लाख रुपये हड़प लिए और पैसे वापस मांगने पर अपने भाई के साथ मिलकर उनके साथ बदसलूकी की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Varanasi News, Purvanchal Samachar
Purvanchal Samachar 

छह महीने से टालमटोल और फिर हमला

भेलूपुर के महमूरगंज निवासी नीलम वर्मा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने आरोपी मनीष कुमार सिंह उर्फ रितेश सिंह को जमीन के सौदे के लिए तीन लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि मनीष ने वह जमीन किसी और को बेच दी और रकम दबा ली। 15 मार्च की रात जब नीलम अपने पति के साथ पैसे मांगने आरोपी के घर पहुंचीं, तो मनीष और उसके भाई अभिषेक ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गए।


लोहता पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने न केवल उनका चश्मा फेंक दिया बल्कि कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की भी की। शोर शराबा होने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर उन्हें वहां से भगा दिया। लोहता थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है और जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।