google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 गाजीपुर: ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, घसीटते ले गया शव - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

गाजीपुर: ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, घसीटते ले गया शव

गाजीपुर (ब्यूरो)। जनपद के दिलदारनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक खौफनाक सड़क हादसे ने सबको दहला दिया। वायरलेस मोड़ के पास एक अनियंत्रित ते...

गाजीपुर (ब्यूरो)। जनपद के दिलदारनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक खौफनाक सड़क हादसे ने सबको दहला दिया। वायरलेस मोड़ के पास एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार किशोर को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और किशोर का शव ट्रेलर के अगले हिस्से में फंस गए, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी। इस दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय मुदस्सिर अली की मौके पर ही मौत हो गई।

Ghazipur News, Purvanchal Samachar, image
Purvanchal Samachar 

जेसीबी की मदद से 3 घंटे बाद निकला शव

मृतक मुदस्सिर अली, भदौरा ब्लॉक के उसियां गांव (बंगला मोहल्ला) का निवासी था और किसी काम से दिलदारनगर बाजार जा रहा था। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची दिलदारनगर पुलिस को शव और बाइक निकालने में पसीने छूट गए। अंततः तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी बुलानी पड़ी, तब जाकर ट्रेलर के नीचे फंसे मलबे और क्षत-विक्षत शव को बाहर निकाला जा सका।


परिजनों में कोहराम, चालक की तलाश तेज

थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही उसियां गांव में मातम पसर गया है। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। स्थानीय लोगों में तेज रफ्तार भारी वाहनों के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है।