गाजीपुर (ब्यूरो)। जनपद के करंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरिया गांव की 16 वर्षीय निशा विश्वकर्मा की संदिग्ध मौत और कथित हत्या के मामले में सोमव...
गाजीपुर (ब्यूरो)। जनपद के करंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरिया गांव की 16 वर्षीय निशा विश्वकर्मा की संदिग्ध मौत और कथित हत्या के मामले में सोमवार को 'न्याय की हुंकार' उठी। समाजवादी पार्टी के बैनर तले सरजू पांडेय पार्क में जोरदार प्रदर्शन के बाद भारी संख्या में सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और अखिल भारतीय विश्वकर्मा समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिला अधिकारी महोदय, और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा को ज्ञापन दिया।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
प्रदर्शनकारियों ने साफ लहजे में चेतावनी दी कि जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई हो। इस दौरान “हत्यारों को फांसी दो”, के नारे लगाए गए।
दोषियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई हो— गोपाल यादव
जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन सौंपते हुए सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने प्रशासन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, "गाजीपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। निशा के परिजनों को इंसाफ देने के बजाय उन्हें धमकाया जाना शर्मनाक है। हमारी मांग है कि थानाध्यक्ष करंडा को तुरंत बर्खास्त किया जाए और दोषियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई हो।
सदर विधायक जै किशन साहू बोले -
प्रदर्शन में शामिल सदर विधायक जै किशन साहू ने सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, "सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' की नीति केवल कागजों पर है। जब एक बेटी अपने घर में सुरक्षित नहीं है और उसका शव गंगा किनारे मिलता है, तो प्रशासन को जवाब देना चाहिए।
महिला सभा का कड़ा रुख: "क्या दलित-पिछड़ा होना गुनाह है?"
वहीं, समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल ने आक्रोश जताते हुए कहा, "प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ गई है। कटरिया की बेटी के साथ जो हुआ, वह रूह कंपा देने वाला है। क्या पिछड़ा और विश्वकर्मा समाज से होना गुनाह है कि पुलिस एफआईआर दर्ज करने में भी आनाकानी कर रही है?
इस दौरान मुख्य रूप से जंगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, प्रदेश सचिव सुशील जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, विश्वकर्मा महासभा के अध्यक्ष शशिकांत शर्मा, हरेंद्र विश्वकर्मा, मदन मोहन शर्मा, खेलन यादव, अशोक कुमार बिंद, कन्हैयालाल विश्वकर्मा सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
