google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Varanasi News: मालवीय ब्रिज पर युवक का सुसाइड ड्रामा, NDRF जवान को थप्पड़ मार गंगा में कूदा - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

Varanasi News: मालवीय ब्रिज पर युवक का सुसाइड ड्रामा, NDRF जवान को थप्पड़ मार गंगा में कूदा

वाराणसी। धर्मनगरी काशी में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब मालवीय ब्रिज पर एक युवक ने 'हाईवोल्टेज ड्रामा' करते हुए अपनी जान देने क...

वाराणसी। धर्मनगरी काशी में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब मालवीय ब्रिज पर एक युवक ने 'हाईवोल्टेज ड्रामा' करते हुए अपनी जान देने की कोशिश की। आदमपुर थाना क्षेत्र के इस पुल पर युवक की हरकत से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम ने जब उसे समझाने का प्रयास किया, तो आक्रोशित युवक ने बचाने आए एक जवान को ही कई थप्पड़ जड़ दिए। इस अप्रत्याशित हरकत से मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए।

Varanasi News, Purvanchal Samachar, image
Purvanchal Samachar 


भीड़ ने बढ़ाई मुश्किल, NDRF का 'क्विक रेस्क्यू'


थप्पड़ मारने के तुरंत बाद युवक ने संतुलन खोया या जानबूझकर गंगा नदी में छलांग लगा दी। पुल पर मौजूद भीड़ की सांसें थम गईं। हालांकि, मौके पर मुस्तैद NDRF की टीम ने तत्परता दिखाते हुए नदी में कूदे युवक का पीछा किया और चंद मिनटों में उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान पुल पर भारी भीड़ जमा हो जाने से रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा भी उत्पन्न हुई, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तितर-बितर किया।


हालत स्थिर, पुलिसिया जांच में जुटी खाकी


सफल रेस्क्यू के बाद युवक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहाँ उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। आदमपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक ने ऐसा खतरनाक कदम क्यों उठाया और क्या वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। NDRF जवान पर हमले को लेकर भी पुलिस सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।