वाराणसी। धर्मनगरी काशी को स्वच्छता के पायदान पर नंबर एक बनाने के लिए नगर निगम ने अब 'इनामी दांव' चला है। शहर को कूड़ाघर बनाने वाले ल...
वाराणसी। धर्मनगरी काशी को स्वच्छता के पायदान पर नंबर एक बनाने के लिए नगर निगम ने अब 'इनामी दांव' चला है। शहर को कूड़ाघर बनाने वाले लापरवाह लोगों पर नकेल कसने के लिए नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने जनता को ही 'निगरानी' की कमान सौंप दी है। अब यदि कोई सड़क पर गंदगी फैलाते पकड़ा गया या उसकी फोटो निगम को भेजी गई, तो फोटो भेजने वाले जागरूक नागरिक को 500 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा, जबकि गंदगी फैलाने वाले से भारी जुर्माना वसूला जाएगा।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
दुकानदारों पर भी सख्त नजर: डस्टबिन नहीं तो खैर नहीं
नगर आयुक्त ने साफ कर दिया है कि केवल आम जनता ही नहीं, बल्कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जवाबदेही भी तय होगी। शहर के रेस्टोरेंट, मिठाई और चाट संचालकों के लिए दुकान के बाहर डस्टबिन रखना अब अनिवार्य कर दिया गया है। पहले चरण में नोटिस जारी होगा और उसके बाद सीधे आर्थिक दंड की चोट दी जाएगी। वहीं, वरुणा नदी में जलकुंभी सफाई और एढ़े गौशाला के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
