गाजीपुर। जनपद के बहुचर्चित और सनसनीखेज होटल व्यवसायी के बेटे विनीत राय हत्याकांड के मुख्य फरार आरोपी व उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा घोषित एक ला...
गाजीपुर। जनपद के बहुचर्चित और सनसनीखेज होटल व्यवसायी के बेटे विनीत राय हत्याकांड के मुख्य फरार आरोपी व उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा घोषित एक लाख रुपये के इनामी बदमाश शंकर पांडे के अदालत में आत्मसमर्पण (सरेंडर) करने की पुख्ता इनपुट के बाद बुधवार को जिला न्यायालय परिसर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई। इनामी शूटर के गुपचुप तरीके से कोर्ट रूम में दाखिल होने की खुफिया सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया और आनन-फानन में पूरे जिला न्यायालय (कचहरी) परिसर को अभेद्य छावनी में तब्दील कर दिया गया।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
पुलिस कप्तान के निर्देश पर बुधवार सुबह से ही न्यायालय के सभी प्रमुख प्रवेश द्वारों और संवेदनशील रास्तों पर भारी संख्या में सशस्त्र पुलिस कर्मियों, एलआईयू (LIU) और खुफिया विंग की तैनाती की गई। कचहरी परिसर के भीतर और बाहर आने-जाने वाले प्रत्येक संदिग्ध व्यक्ति, वकीलों के हमराहियों और आम फरियादियों की मेटल डिटेक्टर व सघन तलाशी (चेकिंग) के बाद ही उन्हें परिसर में प्रवेश की अनुमति दी गई। पुलिस अधिकारियों का मानना था कि कमलेश बिंद के एनकाउंटर और फिर प्रशासन द्वारा अवैध मकानों पर ध्वस्तीकरण के कड़े एक्शन (RBA एक्ट नोटिस) के बाद चौतरफा घिरे एक लाख के इनामी शंकर पांडे पर पुलिसिया दबाव बेहद बढ़ गया है, जिसके चलते वह एनकाउंटर के खौफ से बचने के लिए कोर्ट में आत्मसमर्पण की फिराक में है। कोर्ट रूम के इर्द-गिर्द पुलिस मुस्तैद रहीं।
