google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Ghazipur News: विनीत राय हत्याकांड, पुलिस मुठभेड़ में 'कटरा गैंग' का कमलेश चौधरी ढेर, क्राइम ब्रांच प्रभारी घायल - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

Ghazipur News: विनीत राय हत्याकांड, पुलिस मुठभेड़ में 'कटरा गैंग' का कमलेश चौधरी ढेर, क्राइम ब्रांच प्रभारी घायल

गाजीपुर। बहुचर्चित विनीत राय हत्याकांड में गाजीपुर पुलिस को आज बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। हत्यारोपियों की तलाश में जुटी पुलिस और स्वात (SWAT) ...

गाजीपुर। बहुचर्चित विनीत राय हत्याकांड में गाजीपुर पुलिस को आज बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। हत्यारोपियों की तलाश में जुटी पुलिस और स्वात (SWAT) टीम की बदमाशों से हुई भीषण मुठभेड़ में मुख्य आरोपी कटरा गैंग के शंकर पांडेय का दाहिना हाथ कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद मारा गया है। इस मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से हुई अंधाधुंध फायरिंग में क्राइम ब्रांच प्रभारी रोहित मिश्रा भी गोली लगने से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Ghazipur News, Purvanchal Samachar
Purvanchal Samachar 

अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने जब बदमाशों की घेराबंदी की, तो उन्होंने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश कमलेश चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुँची, जहाँ डॉक्टरों ने विस्तृत शारीरिक परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। इस एनकाउंटर की खबर फैलते ही पूरे जिले में सनसनी मच गई है।


अपराधिक इतिहास और फरार साथियों की तलाश

मारे गए बदमाश कमलेश चौधरी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है; उसके खिलाफ शहर कोतवाली थाने में हत्या और लूट जैसे करीब 6 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। गौरतलब है कि बिंदु होटल के मालिक के बेटे विनीत राय की हत्या में कुल चार आरोपी नामजद थे। कमलेश चौधरी के मारे जाने के बाद अब इस केस में तीन अन्य नामजद आरोपित अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।